फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   What is happening in MP? tribal youth tied to a vehicle and Dragged, died in the hospital, five arrested

मप्र में ये क्या हो रहा है: आदिवासी युवक को वाहन से बांधकर घसीटा, अस्पताल में तोड़ दिया दम, चार आरोपियों के मकान गिराए

Sun, 29 Aug 2021 08:41 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 29 Aug 2021 08:41 PM IST
सार

कुछ दबंगों ने क्रूरता की हदें पार कर दीं। एक आदिवासी युवक को मात्र इसलिए वाहन से बांधकर घसीटकर मार डाला कि उसकी बाइक से आरोपी को टक्कर लग गई थी। 

 

विज्ञापन
What is happening in MP? tribal youth tied to a vehicle and Dragged, died in the hospital, five arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के नीमच में गुरुवार को दबंगों ने एक आदिवासी युवक के साथ क्रूरता की हदें पार कर दीं। बाइक टकराने के विवाद में युवक को पहले पीटा गया और बाद में एक पिकअप वाहन से बांधकर सड़क पर घसीटा गया। इस दौरान वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। बाद में उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामले को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर सीएम शिवराज सिंह चौहान से पूछा, 'मप्र में ये क्या हो रहा है?' रविवार को पुलिस व प्रशासन ने आदिवासी युवक के साथ बर्बरता करने वाले चार आरोपियों के अवैध मकानों को गिरा दिया।

विज्ञापन


गुरुवार को हुई इस क्रूर घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कुछ दबंगों ने एक आदिवासी युवक के साथ हैवानियत की। नीमच के पुलिस के अनुसार घटना के दिन सुबह छह बजे आरोपी छीतरमल गुर्जर ने मृतक कान्हा को बाइक से टक्कर मार दी थी। इसी दौरान आरोपी की बाइक पर लदा दूध नीचे गिर गया था।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों में विवाद होने लगा। छीतरमल ने अपने परिचितों को फोन कर बुला लिया। इसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट की गई फिर उसे एक पिकअप वाहन के पीछे बांध कर सड़क पर घसीटा गया। तभी किसी ने पुलिस को सूचना कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डायल 100 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़ित के पैर में बंधी रस्सियों को खोलकर उसे घायल अवस्था में नीमच अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से एक बाइक, कार और वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन और रस्सी बरामद कर ली है।

कमलनाथ ने किया ट्वीट
मप्र कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सीएम कमलनाथ ने इस घटना पर ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने  कहा, 'ये मध्यप्रदेश में हो क्या रहा है…? अब नीमच जिले के सिंगोली में कन्हैयालाल भील नाम के एक आदिवासी व्यक्ति के साथ बर्बरता की बेहद अमानवीय घटना सामने आई है? 


चार आरोपियों के मकान गिराए

रविवार को पुलिस व प्रशासन ने आदिवासी युवक के साथ बर्बरता करने वाले चार आरोपियों के अवैध मकानों को गिरा दिया। पुलिस ने बताया मृतक कन्हैया भील की हत्या के आरोप में आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। इनमें से पांच आरोपियों छीतरमल गुर्जर, महेंद्र गुर्जर, गोपाल गुर्जर व लोकेश बलाई तथा लक्ष्मण गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को प्रशासन ने छीतरमल व महेंद्र तथा दो अन्य के अवैध मकान गिरा दिए। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed