फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Umrah Pilgrims Stranded in Saudi Arabia, Waqf Board Chief Seeks CM's Help for Their Return

मध्यप्रदेश: सऊदी अरब में फंसे उमराह यात्रियों की वापसी अटकी, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने सीएम से मांगी मदद

Tue, 27 Oct 2026 09:21 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 27 Oct 2026 09:21 PM IST
सार

सऊदी अरब में उमराह के लिए गए मध्यप्रदेश के यात्रियों की वापसी में देरी का मामला मुख्यमंत्री मोहन यादव तक पहुंच गया है। राज्य वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर केंद्र सरकार के साथ समन्वय के जरिए यात्रियों की सुरक्षित और जल्द वापसी सुनिश्चित कराने की मांग की है।

विज्ञापन
MP: Umrah Pilgrims Stranded in Saudi Arabia, Waqf Board Chief Seeks CM's Help for Their Return
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटले और सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सऊदी अरब में उमराह के लिए गए मध्य प्रदेश के यात्रियों की वापसी में हो रही देरी का मामला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंचा है। मध्य प्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर प्रभावित यात्रियों की सुरक्षित और जल्द वापसी के लिए मदद करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भी सौंपा। पत्र में बताया गया है कि पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात और हवाई सेवाओं में व्यवधान के कारण कई यात्रियों को तय समय से अधिक सऊदी अरब में रुकना पड़ रहा है। इससे उनके रहने, खाने-पीने, दवाइयों और दूसरी जरूरी चीजों पर अतिरिक्त खर्च हो रहा है। लंबे समय तक वापसी नहीं हो पाने से यात्रियों के परिजन भी परेशान हैं। डॉ. पटेल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के साथ समन्वय किया जाए, ताकि मध्य प्रदेश के प्रभावित यात्रियों की सुरक्षित और जल्द वापसी का रास्ता निकाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed