फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   vypam scam: dr anand rai challenged CM shivraj to narco test

व्यापम के व्हिसलब्लोअर बोले नार्को टेस्ट कराएं सीएम शिवराज

Tue, 08 Sep 2015 01:34 PM IST
Updated Tue, 08 Sep 2015 01:34 PM IST
विज्ञापन
vypam scam: dr anand rai challenged CM shivraj to narco test

व्यापम घोटाले के व्हिसलब्लोअर डा. आनंद राय ने एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के सामने नई मुश्किल खड़ी कर दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री को उस मुद्दे पर अपने साथ उनका भी नार्को टेस्ट कराने की चुनौती दे डाली है जिसमें आनंद राय ने आरोप लगाया था कि सीएम ने उन्हें उनका ट्रांसफर रुकवाने का लालच देने के लिए अपने आवास पर बुलवाया था।

विज्ञापन


जबकि सीएम ऑफिस की ओर से इस बात का खंडन किया गया था। वहीं आनंद राय ने कहा कि अगर कुछ लोगों को लगता है कि मैं इस मुद्दे पर झूठ बोल रहा हूं तो वो मेरा और सीएम दोनों का नार्को टेस्ट करवा सकते हैं जिससे पता चल जाएगा कि उस दिन क्या हुआ था और सीएम ने मुझे किस लिए अपने आवास पर बुलवाया था।
विज्ञापन

सीएम ने की थी परिवार का नाम न घसीटने की बात

vypam scam: dr anand rai challenged CM shivraj to narco test

बता दें कि व्यापमं घोटाले का खुलासा करने वाले प्रमुख व्हिसलब्लोअर रहे डा. आनंद राय और उनकी पत्‍नी का कुछ दिन पूर्व इंदौर से तबादला कर दिया गया था। आनंद राय ने आरोप लगाया था कि उन पर दबाव बनाने के लिए ही उन दोनों के तबादले किए गए हैं।

हालांकि बाद में डा. राय ने हाइकोर्ट की मदद से अपना और अपनी डा. पत्‍नी का तबादला रुकवा लिया था। कुछ दिन पूर्व ही आनंद राय ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर कर सीएम शिवराज चौहान पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा था कि सीएम ने उन्हें अपने आवास पर बुलाकर उनका तबादला रुकवाने की बात कही थी।

बदले में सीएम ने व्यापमं घोटाले में उनका और उनके परिवार का नाम न घसीटने की बात आनंद राय से कही थी। हालांकि सीएम को व्यापमं घोटाले में आनंद राय की गतिविधियों से कोई दिक्‍कत नहीं थी बस उनकी आपत्ति अपना और अपने परिवार को लेकर डा. राय की सक्रियता को लेकर थी। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने मामले में एमपी सरकार से एक हफ्ते में जवाब मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed