फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vyapam whistleblower dr anand rai and his dr wife transfered by MP govt

व्यापम का खुलासा करने वाले के पीछे पड़ी सरकार

Tue, 21 Jul 2015 01:53 PM IST
Updated Tue, 21 Jul 2015 01:53 PM IST
विज्ञापन
Vyapam whistleblower dr anand rai and his dr wife transfered by MP govt

मध्यप्रदेश के व्यापम घोटाले की जांच बेशक अब सीबीआई के हाथों में आ गई हो लेकिन इसी के साथ ही इस कुख्यात घोटाले का खुलासा करने वालों की मुसीबतें भी बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार अब व्यापम के व्हिसलब्लोअर के पीछे पड़ गई है। हालिया घटनाक्रम में प्रदेश सरकार ने प्रमुख व्हिसलब्लोअर डा. आनंद राय और उनकी पत्नी डा. गौरी राय का तबादला कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं तबादले के खिलाफ डॉक्टर राय ने कोर्ट जाने का ऐलान कर दिया है उनका कहना है कि सरकार जानबूझकर उन्हें प्रताड़ित करना चाहती है।

पूर्व में आनंद की पत्‍नी को कर दिया गया था सस्पेंड

Vyapam whistleblower dr anand rai and his dr wife transfered by MP govt

अभी तक डॉक्टर दपंति इंदौर जिले में ही कार्यरत थी लेकिन अब दोनों का ट्रांसफर अलग अलग जिलों के लिए कर दिया गया है। डा. आनंद राय को चिकित्सा विभाग के ट्रेनिंग सेंटर में मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे, वहां से उनका तबादला धार के लिए कर दिया गया है।

हालांकि बताया ये जा रहा है कि पूर्व में डा. राय की नियुक्ति धार के सिविल हॉस्पिटल में ही थी जहां से उन्होंने अपना अटैचमेंट इंदौर में करवा रखा था। जिसे सरकार ने अब रद करते हुए उन्हें वापस जाने के आदेश दे दिए हैं।

वहीं उनकी पत्‍नी डा. गौरी भी इंदौर के निकट महू के सरकारी अस्पताल में तैनात थी जहां से उनका ट्रांसफर उज्जैन के लिए कर दिया गया है। बताते चलें कि डा. गौरी को गत जनवरी में स्वास्‍थ्य विभाग ने बिना कारण बताए सस्पेंड कर दिया था।

बोले आनंद- बदले के लिए की गई कार्रवाई

Vyapam whistleblower dr anand rai and his dr wife transfered by MP govt

जिसके बाद कोर्ट का सहारा लेकर उन्होंने अपना निलंबन वापस कराया तो उनका ट्रांसफर उज्जैन के लिए कर दिया गया।


डा. गौरी का कहना है मेडिकल डिपार्टमेंट के नियमों में स्पष्ट उल्लेख है कि पति पत्‍नी दोनों अगर एक ही विभाग में कार्यरत हैं तो उनका ट्रांसफर अलग अलग जिलों में नहीं किया जा सकता, लेकिन उनके मामले में सरकार ने सभी नियमों को ताक पर रख दिया।

वहीं उनके पति डा. राय का आरोप है कि उन्होंने बीते दिनों व्यापम मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री विक्रम वर्मा के खिलाफ सीबीआई से शिकायत की थी की उन्होंने गाजियाबाद से एमबीबीएस कर रही अपनी बेटी का ट्रांसफर गलत तरीके से भोपाल में करवाया है। इसी का बदला लेने के लिए सरकार ने उनका ट्रांसफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed