फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   vyapam scam: twenty-five student at CBI radar of Jhansi Medical College

व्यापमं घोटाला: झांसी मेडिकल कॉलेज के पच्चीस छात्र सीबीआई के रडार पर

Sat, 18 Feb 2017 02:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / झांसी।
अमर उजाला ब्यूरो / झांसी। Updated Sat, 18 Feb 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
 vyapam scam: twenty-five student at CBI radar of Jhansi Medical College
मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के घोटाले की जांच कर रही सीबीआई के रडार पर झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के 25 छात्र भी है। सीबीआई इनका पूरा ब्यौरा जुटा रही है। दस फरवरी को यहां आए सीबीआई के भोपाल विंग के अफसर इनमें से एक छात्र के सारे दस्तावेज अपने साथ ले गए हैं। अब तक सीबीआई की टीम 42 बार मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए आ चुकी है।
विज्ञापन


सीबीआई के शक के दायरे में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के वह छात्र हैं, जिनका संबंध मध्यप्रदेश से है। इनमें से तीन छात्रों के सॉल्वर (किसी और की तरफ से पेपर हल करने वाला) होने के भी सुराग मिले हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार 25 छात्र संदेह के घेरे में हैं।
विज्ञापन


सीबीआई के अफसर इनकी कॉलेज में जमा फोटो अपने साथ ले गए हैं, साथ ही उन पर और उनके परिजनों पर नजर बनाए हुए हैं। जनवरी में आई सीबीआई टीम ने तीनों छात्रों के संबंध में कॉलेज प्रशासन से और जानकारियां हासिल की। 10 फरवरी को आई सीबीआई टीम एक छात्र के समस्त दस्तावेज भी ले गई है। इसके बाद से कालेज के छात्रों के बीच में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जांच का अधिकार मिलने के बाद से सीबीआई टीम झांसी के मेडिकल कॉलेज में लगातार आ रही है। शुरुआत में सीबीआई टीम ने मध्यप्रदेश से संबंध रखने वाले छात्रों की सूची कॉलेज प्रशासन से लेकर जांच की।


मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. एनएस सेंगर का कहना है कि व्यापमं घोटाले की जांच कर रही सीबीआई टीम दस्तावेज और जानकारी लेने के लिए कॉलेज आती रहती है। 10 फरवरी को एक छात्र के कॉलेज में जमा सारे दस्तावेज सीबीआई ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed