MP: मेरे पापा मंत्री हैं, तेरा घर फूंक दूंगा, ये है BJP-कांग्रेस के बड़े नेताओं के बेटों की एमपी पुलिस को धमकी
पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भतीजे और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह ने पुलिस को धमकी की। इसके अगले ही दिन प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के बेटे प्रबल पटेल का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं।
विस्तार
डॉक्टर की कार को मारी टक्कर, फिर पुलिस से भी भिड़े मंत्री पुत्र प्रबल पटेल
जानकारी के अनुसार मप्र सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल पटेल का वायरल हो रहा वीडियो 9 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे का है। जिसमें वे जबलपुर पुलिस को धमकाते नजर आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि प्रबल पटेल बिना नंबर की गाड़ी चला रहे थे। शहर के लेबर चौक पर उनकी गाड़ी एक डॉक्टर की कार से टकरा गई। इस दौरान प्रबल ने डॉक्टर से बदसलूकी की, जिसे देखकर लोगों की भीड़ लग गई और सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब पुलिस अधिकारी बीच-बचाव का प्रयास करते है तो प्रबल और उनका साथी उनसे भिड़ने लगते हैं। वे पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी करते नजर आ रहे हैं।
कांग्रेस ने जारी किया वीडियो
प्रबल पटले के इस वीडियो को एमपी कांग्रेस ने अपने एक्स आकाउंट से शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा- जानते नहीं, पापा मंत्री हैं और हम दबंग ! तुम्हारी वर्दी उतरवा देंगे! प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के बेटे प्रबल ने जबलपुर में बुजुर्ग दंपति को टक्कर मारने के बाद पुलिस वालों को इस अंदाज में धमकाया! भाजपा के राज में मंत्री पुत्रों का आतंक आमजनता झेलने को मजबूर है। पहले नरेंद्र शिवाजी पटेल, अब प्रह्लाद पटेल...कुर्सी की गर्मी का पूरा इस्तेमाल इनके बेटे अपनी दबंगई से कर रहे हैं!
जानते नहीं, पापा मंत्री हैं और हम दबंग !!
— MP Congress (@INCMP) October 13, 2024
तुम्हारी वर्दी उतरवा देंगे !!!
प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के बेटे प्रबल ने जबलपुर में बुजुर्ग दंपति को टक्कर मारने के बाद पुलिस वालों को इस अंदाज में धमकाया!
• भाजपा के राज में मंत्री पुत्रों का आतंक आमजनता झेलने को मजबूर… pic.twitter.com/3HE7EsTnrw
दिग्विजय सिंह के भतीजे आदित्य ने टीआई के मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ा, धक्का-मुक्की की
इससे पहले 12 अक्टूर को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भतीजे और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
जिसमें आदित्य विक्रम सिंह पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे थे। वीडियो में दिख रहा है कि वे टीआई के मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ते हैं और फिर कश लेते हुए महिला एसडीओपी दीपा डोडवे और टीआई जुबेर खान को धमकी भी देते हैं। कहते हैं- 'कल पूरी तैयारी के साथ आऊंगा, तुम्हारा घर फूंक दूंगा'। यह वीडियो बीते शुक्रवार का राधौगढ़ के केनरा बैंक तिराहे का है। मैं हूं अभिमन्यु' अभियान के तहत तिराहे पर एक इंजीनियरिंग कॉलेज के बच्चे नुक्कड़ नाटक कर रहे थे। इस दौरान आदित्य विक्रम सिंह और उधम सिंह राजपूत ने जमकर हंगामा किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
