{"_id":"649eceec6705f2031b084a46","slug":"viral-video-narrator-dhirendra-shastri-was-seen-dancing-with-little-girl-in-rajgarh-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: जब नन्ही बच्ची के साथ झूमते नजर आए कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री, गोद में उठाकर आशीर्वाद भी दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Viral Video: जब नन्ही बच्ची के साथ झूमते नजर आए कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री, गोद में उठाकर आशीर्वाद भी दिया
Fri, 30 Jun 2023 06:17 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 30 Jun 2023 06:17 PM IST
सार
Rajgarh News: बीते दिनों मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमंत कथा सुनाने गए थे। उस दौरान का उनका और एक बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री नन्ही बच्ची के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
बच्ची के साथ झूमते नजर आए धीरेंद्र शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजगढ़ से बीते दिनों हनुमंत कथा सुनाकर वापस लौटे बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें शास्त्री एक नन्ही बच्ची के साथ उसी की मौज में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया के माध्यम से काफी पसंद किया जा रहा है और सराहा भी जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि वायरल हुआ वीडियो उस वक्त का है, जब धीरेंद्र शास्त्री राजगढ़ जिले में हनुमंत कथा सुनाने आए थे। कथा के आयोजनकर्ता पूर्व विधायक पंडित हरिचरण तिवारी थे। जहां शास्त्री के ठहरने की व्यवस्था की गई थी, वहां पहुंचने की खुशी में हरिचरण तिवारी के सबसे छोटे बेटे अभिषेक की पुत्री मिराया तिवारी खुशी से झूमने लगी। वहां मौजूद धीरेंद्र शास्त्री भी नन्ही बच्ची के साथ मौज करने लगे और बच्ची के गोद में उठाकर आर्शीवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल वीडियो को लेकर पूर्व विधायक हरिचरण तिवारी ने बताया, यह हमारा सौभाग्य है कि बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर हमारे जिले की धरा पर पधारे और जिलेवासियों को आशीर्वाद प्रदान किया। मेरी पोती उनके आगमन से इतनी खुश नजर आई कि उसने उनके स्वागत में झूमना शुरू कर दिया। ईश्वर से यही प्राथना और कामना है कि बागेश्वर सरकार की कृपा हम राजगढ़ जिलेवासियों पर हमेशा बनी रहे।
