{"_id":"63df17ff6d69c3426233a0d5","slug":"villagers-upset-due-to-intrusion-of-wildlife-bear-again-entered-the-residential-area-of-shahdol-people-chased-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशत में जिंदगी: वन्यजीवों की घुसपैठ से ग्रामीण परेशान, रिहायशी क्षेत्र में फिर घुसा भालू, लोगों ने खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहशत में जिंदगी: वन्यजीवों की घुसपैठ से ग्रामीण परेशान, रिहायशी क्षेत्र में फिर घुसा भालू, लोगों ने खदेड़ा
Sun, 05 Feb 2023 08:31 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 05 Feb 2023 08:31 AM IST
सार
जैतपुर वन परिक्षेत्र के गड़ाघाट में शनिवार की शाम रिहायशी क्षेत्र में एक भालू घुस आया, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी वन विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे तो लोगों ने एक साथ मिलकर भालू को गांव से भगा दिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शहडोल जिले के जैतपुर वन परिक्षेत्र के गाड़ाघाट में भालू के आंतक से लोग परेशान हैं। आये दिन रिहायशी क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक देखने को मिल रहा है, जिससे लोग दहशत में हैं। जैतपुर वन परिक्षेत्र के गड़ाघाट में शनिवार की शाम रिहायशी क्षेत्र में एक भालू घुस आया, खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति की नजर जंगली भालू पर पड़ी, जिसकी सूचना अन्य लोगों को दी गई। सूचना के बाद वन विभाग को मामले की जानकारी दी गई। वन विभाग को जानकारी देने के बाद भी काफी समय गुजर गया, लेकिन वन विभाग मौके से नदारद रहा स्थानीय लोगों को डर था कि भालू लोगों के घर में घुसकर उत्पात ना मचाने लगे, जिससे लोगों ने इकट्ठा होकर हल्ला करते हुए भालू को गांव से दूर जंगल भगा दिया है।
कुछ दिन पहले ही भालू अपने परिवार के साथ जैतपुर के जंगलों में निकला था। जैतपुर क्षेत्र में आये दिन जंगली जानवरों का मूवमेंट बना रहता है। मध्यप्रदेश- छत्तीसगढ़ की सीमा में लगे गांव में बाघ भी कुछ दिन पूर्व ही देखा गया है। वन विभाग लगातार अलर्ट है, लेकिन शनिवार को रिहायशी क्षेत्र में भालू घुसने की खबर जब वन विभाग को स्थानीय लोगों ने दी, तब समय गुजरता रहा, लेकिन वन विभाग नदारद रहा है। भालू को भगाने के लिए लोग इकट्ठा हुए और भालू को गांव से भगा दिया है।