फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   village rehabilitation programme in madhya pradesh

मध्य प्रदेश में गांवों के पुनर्वास की योजना

Tue, 27 Nov 2012 05:56 PM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
भोपाल/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 27 Nov 2012 05:56 PM IST
विज्ञापन
village rehabilitation programme in madhya pradesh

मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य में स्थित गांवों का पुनर्वास किये जाने की योजना बनाई गई है। ऐसे 103 गांव हैं और इनके पुनर्वास पर तीन हजार करोड़ रूपये से भी अधिक का खर्च होगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय वन्यप्राणी बोर्ड की बैठक में दी गई।

विज्ञापन


बैठ में मुख्यमंत्री ने वन्यजीवों के संरक्षण और वन क्षेत्र से जुड़े गांवों में विकास के बीच संतुलित दृष्टिकोण अपनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वहां रहने वाले लोगों की समस्याओं का पूर्ण निदान करने के प्रयास किये जाएं। बैठक में वनाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि राज्य में स्थित सभी छह टाइगर रिजर्व के बफर जोन की अधिसूचना जारी की जा चुकी है। साथ ही वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास से गुजरने वाली विद्युत लाइनों का रख-रखाव किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा अधिकारियों ने बताया कि पुनर्वास के लिए जितनी राशि की जरूरत है, वह राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण से मिलेगी। इसके लिए बोर्ड ने निर्णय किया कि पुनर्वास के लिए राशि आने तक केंपा फंड से राशि का उपयोग किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed