{"_id":"65daef09e11e98c21d082d9b","slug":"vidisha-news-leopard-found-dead-on-the-roadside-on-the-national-highway-of-vidisha-investigation-is-underway-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vidisha News: विदिशा के नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे मृत मिला तेंदुआ, मौत के कारण तलाशने हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vidisha News: विदिशा के नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे मृत मिला तेंदुआ, मौत के कारण तलाशने हो रही जांच
Sun, 25 Feb 2024 01:11 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, विदिशा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, विदिशा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:11 PM IST
सार
विदिशा जिले से गुजर रहे नेशनल हाईवे पर मृत तेंदुआ मिला है। हालांकि उसकी मौत सड़क हादसे में हुई या नहीं, इसका पता लगाने की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विदिशा जिले में सड़क किनारे तेंदुए का शव मिला है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के विदिशा अंतर्गत आने वाले ग्यारसपुर नेशनल हाईवे 146 पर सड़क किनारे तेंदुआ की हुई मौत की खबर से सनसनी फैल गई। वन अमले को सूचना मिलने विदिशा डीएफओ ओंकार सिंह मसकोले तथा वन विकास निगम के डीएम तरुण कौरव ने तेंदुए की मौत के मामले में घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विदिशा वन विकास निगम के डीएफओ ने बताया कि नेशनल हाईवे 146 पर एक तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभाग द्वारा डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया। जांच पड़ताल की जा रही है। साथ ही डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है। डीएफओ ने कहा है कि प्रथम दृष्टता एक्सीडेंट से मौत होने की संभावना जताई जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा की तेंदुए की मौत किस कारण हुई है।