{"_id":"6783db660910b281c405ec65","slug":"vidisha-bhagwat-kathacharya-pandit-gaya-prasad-elia-passed-away-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vidisha: भागवत कथाचार्य पंडित गया प्रसाद एलिया का निधन, कल गंजबासौदा में होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vidisha: भागवत कथाचार्य पंडित गया प्रसाद एलिया का निधन, कल गंजबासौदा में होगा अंतिम संस्कार
Sun, 12 Jan 2025 08:40 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 12 Jan 2025 08:40 PM IST
सार
पंडित गया प्रसाद एलिया का रविवार को गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया। पंडित गया प्रसाद एलिया 89 वर्ष के थे। उनकी अंत्येष्टि सोमवार 13 जनवरी को विदिशा के गृहनगर गंजबासौदा में वेत्रवती (वेतवा नदी) के तट पर होगी।
विज्ञापन
पंडित गया प्रसाद का रविवार को निधन हो गया।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को गंजबासौदा के वरिष्ठ पत्रकार सतीश एलिया के पिता पंडित गया प्रसाद एलिया का गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया। रविवार को भोपाल में निधन की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।
पंडित गया प्रसाद एलिया 89 वर्ष के थे। उनकी अंत्येष्टि सोमवार 13 जनवरी को विदिशा के गृहनगर गंजबासौदा में वेत्रवती (वेतवा नदी) के तट पर होगी। सेवानिवृत्त प्रधान अध्यापक पंडित गयाप्रसाद एलिया ज्योतिषविद एवं भागवत कथाचार्य के रूप में गंजबासौदा एवं आसपास के अंचल में विख्यात थे। वे अपने पीछे एक पुत्र, चार पुत्रियां और नाती पोतों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पत्रकार सतीश एलिया के पिता के निधन की ख़बर मिलते ही लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।