फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police analyzed over 200 CCTV footage to solve train theft worth Rs 10 lakh

विदिशा: 200 से ज्यादा फुटेज खंगालकर पुलिस ने सुलझाई ट्रेन में 10 लाख की चोरी, शिवपुरी का आरोपी भोपाल से धराया

Sat, 17 Oct 2026 07:36 PM IST
विदिशा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: विदिशा ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2026 07:36 PM IST
सार

विदिशा में मेमू ट्रेन से करीब 10 लाख रुपये से भरा बैग चोरी होने के मामले में रेलवे पुलिस ने शिवपुरी निवासी शत्रु उर्फ दीपक ओझा को भोपाल से गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीन शहरों के 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की और नकदी सहित 9.45 लाख रुपये का सामान बरामद किया।

विज्ञापन
Police analyzed over 200 CCTV footage to solve train theft worth Rs 10 lakh
मेमू ट्रेन में चोरी 200 शिवपुरी से आरोपी गिरफ्तार

विस्तार

विदिशा में चलती ट्रेन में यात्रियों के सामान की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मेमू ट्रेन से करीब 10 लाख रुपये से भरा बैग चोरी होने के मामले में रेलवे पुलिस ने जांच के बाद शिवपुरी निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस की टीमों ने तीन शहरों के 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर संदिग्ध की पहचान की गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से नकदी सहित कुल 9 लाख 45 हजार 50 रुपये का चोरी का सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 6 अक्तूबर को अमित शर्मा मेमू ट्रेन से भोपाल की ओर यात्रा कर रहे थे। उनके पास करीब 10 लाख रुपये रखे हुए एक बैग में थे। गंजबासौदा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ के चलते उन्होंने बैग को अपनी सीट के ऊपर रख दिया और आराम करने लगे। यात्रा के दौरान जब ट्रेन विदिशा स्टेशन पहुंची, तब उन्हें बैग गायब होने का पता चला। काफी तलाश करने के बावजूद बैग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने रेलवे पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। बड़ी रकम की चोरी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जीजा बना जल्लाद: पत्नी व ससुर को थप्पड़ मारे, बीच-बचाव करने गए साले की गुप्तांग पर लात मारकर की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी, आरपीएफ और पुलिस की टीमों ने मिलकर जांच की। पुलिस ने विदिशा, भोपाल और गुना में लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की। यात्रियों की आवाजाही और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े सुराग तलाशे गए। जांच के दौरान सामने आए फुटेज और पुराने रिकॉर्ड की मदद से पुलिस ने शत्रु उर्फ दीपक ओझा को संदिग्ध के रूप में चिह्नित किया। इसके बाद उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस भोपाल तक पहुंची।


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवपुरी निवासी शत्रु उर्फ दीपक ओझा को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने ट्रेन में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। उसके पास से 9 लाख 36 हजार 650 रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा अन्य सामान की बरामदगी के साथ कुल जब्ती का मूल्य 9 लाख 45 हजार 50 रुपये बताया गया है। पुलिस के अनुसार, चोरी की गई रकम का अधिकांश हिस्सा बरामद कर लिया गया है। हालांकि, करीब 10 लाख रुपये की बताई गई मूल रकम और बरामद नकदी के बीच अंतर को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

इस मामले के खुलासे में करीब 10 अधिकारी-कर्मचारियों की टीम शामिल रही। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल अंकित जैसवाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतू डाबर के मार्गदर्शन में की गई। रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और उपलब्ध जानकारी के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed