फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha News ›   MP Election 2023: BJP announces candidate from Vidisha, again bets on Mukesh Tandon

MP Election 2023: विदिशा से भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किया, सीएम के करीबी मुकेश टंडन पर फिर लगाया दांव

Mon, 30 Oct 2023 09:30 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 30 Oct 2023 09:30 AM IST
सार

MP Election 2023: भाजपा ने प्रदेश की सभी 230 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। विदिशा से 2018 में चुनाव हारने वाले मुकेश टंडन पर भाजपा ने एक बार फिर दांव लगाया है।

विज्ञापन
MP Election 2023: BJP announces candidate from Vidisha, again bets on Mukesh Tandon
मुकेश टंडन को भाजपा ने विदिशा से उतारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदिशा में लंबी खींचतान के बाद रविवार को भाजपा ने मुकेश टंडन को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। 2018 के विधानसभा चुनाव में मुकेश टंडन को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था, जो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी माने जाते हैं।
विज्ञापन


मुकेश टंडन शशांक भार्गव से लगभग 17000 वोटों से हार गए थे, मुकेश टंडन का भाजपा कार्यकर्ता और संघ के प्रति रवैया ठीक ना होने के कारण कार्यकर्ता नाराज बताए जा रहे थे। मुकेश टंडन पूर्व नगर पालिका के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस बार भी कांग्रेस से शशांक भार्गव और मुकेश टंडन भाजपा से आमने सामने होंगे। 2018 में मुकेश टंडन यहां कांग्रेस के शशांक भार्गव से चुनाव हार गए थे। विदिशा संसदीय सीट से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सांसद रह चुके हैं। विदिशा को भाजपा की सबसे सुरक्षित सीटों में से एक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed