फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mahila diwas par mahila ke sath haiwaniyat

Vidisha News: महिला दिवस पर विदिशा में महिला को जिंदा जलाया, गंभीर हालत में भोपाल रेफर

Fri, 08 Mar 2024 06:38 PM IST
विदिशा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: विदिशा ब्यूरो Updated Fri, 08 Mar 2024 06:38 PM IST
सार

Vidisha News:  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्य प्रदेश के विदिशा में दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया गया। मामूली विवाद में एक व्यक्ति ने अपने भाई की पत्नी को जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में उसे भोपाल रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
mahila diwas par mahila ke sath haiwaniyat
दीपनाखेड़ा पुलिस थाना, विदिशा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक व्यक्ति ने मामूली विवाद में अपने भाई की पत्नी को जिंदा ही आग के हवाले कर दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश जारी है। महिला को भोपाल रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को जब देश में महाशिवरात्रि पर पूरा देश शिव-पार्वती के विवाह का जश्न और दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मन रहा था, तब विदिशा में इस दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया गया। विदिशा की 25 वर्षीय पूजा को उसके ही जेठ ने जिंदा जलाने की कोशिश की। हालांकि, वह बच गई और अब जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है। मामला विदिशा जिले के सिरोंज अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले ग्राम गरेठा का है। वहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सुबह एक 25 वर्षीय महिला को उसके ही जेठ राजा भैया ने आग के हवाला कर दिया।  
विज्ञापन


सिरोंज एसडीओपी उमेश कुमार तिवारी ने बताया कि 25 वर्षीय पूजा केवट और उसका पति अपने घर में थे। पूजा खाना बना रही थी। इसी दौरान महिला का अपने जेठ राजा भैया से कुछ विवाद हो गया। नाराज राजा ने पूजा के ऊपर कुछ ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। इस ह्रदय विदारक घटना में 25 साल की पूजा गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस पूजा को लेकर सिरोंज अस्पताल पहुंची, जहां उसकी नाजुक हालत को देखकर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से आरोपी राजा मौके से फरार हो गया। पुलिस राजा को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कह रही है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed