फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Video viral in Morena firing of bridesmaids, police engaged in investigation

चंबल में फिर 'तमंचे पे डिस्को': बरातियों का महिला डांसर्स संग ठुमकों और दनादन फायरिंग का वीडियो वायरल

Wed, 20 Apr 2022 05:17 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 20 Apr 2022 05:17 PM IST
सार

मुरैना जिले के शादी समारोह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बराती स्टेज पर ठुमके लगाते हुए दनादन फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Video viral in Morena firing of bridesmaids, police engaged in investigation
मुरैना में शादी समारोह में दनादन फायरिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के चंबल इलाके में शादियों में दनादन फायरिंग के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी तमंचे पे डिस्को करते हुए बरातियों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। ताजा मामला चंबल संभाग के मुरैना जिले का है। यहां एक शादी समारोह के दौरान बारातियों का महिला डांसरों संग डांस करने और दनादन फायरिंग करने का एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में स्टेज पर कई बराती महिला डांसर के साथ डांस करते हुए बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


वीडियो में पहले एक बराती महिला डांसर के साथ स्टेज पर नाचता हुआ दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक बराती ताबड़तोड़ फायरिंग करता दिख रहा है, जिसके बाद स्टेज पर मौजूद कई बराती अपनी बंदूकों से ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगते है। वहीं, पंडाल में बैठे बरातियों के द्वारा भी ताबड़तोड़ फायरिंग की जा रही है। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद अब पुलिस जानकारी जुटाने में लग गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो मुरैना जिले के चिंनोनी थानाी क्षेत्र के खिड़ोरा गांव का है। यहां शादी के लगन-फलदान समारोह में डांसर्स को बुलाया गया था, बराती महिला डांसर के साथ ठुमके लगाते हुए गोलियां बरसा रहे थे। वायरल वीडियो में मंच पर डांस कर रहीं युवतियों को घेरकर कुछ युवक बंदूक और कट्टों से ताबड़तोड़ फायरिग करते हुए नजर आ  रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में मंच के सामने बैठे दर्जनों लोगों में हर्ष फायरिंग के नाम पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने की होड़ मची हुई है। भीड़ के बीच अंधाधुंध हवाई फायर हो रही है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। 


बता दें इससे पहले बीते दिनों 12 अप्रैल को छतरपुर में एक चौक समारोह में कुछ युवकों ने महिला डांसर्स के साथ नाचते हुए हवाई फायरिंग की थी। वहीं 8 अप्रैल को शिवपुरी में बर्थडे में हर्ष फायरिंग के दौरान एक बच्चे की आंख में गोली का छर्रा लगने का मामला सामने आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed