{"_id":"61420e738ebc3e5f6b2ebe03","slug":"video-of-model-dancing-on-the-road-in-indore-created-ruckus-home-minister-narottam-mishra-said-action-will-be-taken","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: बीच चौराहे पर मॉडल के डांस ने मचाया हंगामा, कार पर भी नाचीं, जांच के बाद केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: बीच चौराहे पर मॉडल के डांस ने मचाया हंगामा, कार पर भी नाचीं, जांच के बाद केस दर्ज
Thu, 16 Sep 2021 03:32 PM IST
स्वप्निल शशांक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 16 Sep 2021 03:32 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले पर संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि मॉडल का भाव जो भी था, पर तरीका गलता है। इसलिए मॉडल पर ट्रैफिक नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इंदौर में एक मॉडल के बीच चौराहे पर किए गए डांस ने बवाल मचा दिया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंदौर में एक मॉडल के बीच चौराहे पर किए गए डांस ने बवाल मचा दिया है। इसकी वजह से थोड़ी देर तक ट्रैफिक भी रुका रहा। इतना ही नहीं श्रेया कालरा नाम की इस मॉडल ने कार की छत पर चढ़कर भी डांस किया था। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले पर संज्ञान लिया था। इसके बाद मॉडल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि मॉडल श्रेया कालरा के खिलाफ भांदवि की धारा 290 के तहत केस दर्ज किया गया है। यह धारा सार्वजनिक आवाजाही में बाधा डालने पर लगाई जाती है। गृह मंत्री मिश्रा ने कहा था कि मॉडल का भाव जो भी था, पर तरीका गलता है। इसलिए मॉडल पर ट्रैफिक नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। हम चाहते हैं कि ऐसी हरकत दोबारा नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौर के रसोमा चौराहे पर किया डांस
श्रेया कालरा नाम की इस मॉडल ने कार की छत पर चढ़कर भी डांस किया था।
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रेया ने सोमवार को शहर के रसोमा चौराहे पर डांस किया। इसकी वजह से ट्रैफिक रुका रहा। श्रेया ने डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर उसकी अच्छी खासी फॉलोइंग है और करीब ढाई लाख फॉलोवर हैं। डांस के वीडियो को भी लाखों लोगों ने देखा। इस डांस को 'डेयर एक्ट' भी कहा जाता है।
इसके बाद मामला गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा तक पहुंचा। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे भी इस घटना के बारे में पता चला है। चौराहे पर डांस का भाव जो भी हो, लेकिन तरीका गलत था। नियमों के तहत ही कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद मामला गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा तक पहुंचा। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे भी इस घटना के बारे में पता चला है। चौराहे पर डांस का भाव जो भी हो, लेकिन तरीका गलत था। नियमों के तहत ही कार्रवाई की जाएगी।
डांस से ट्रैफिक कंट्रोल करती थी MBA की छात्रा
एमबीए की छात्रा शुभी जैन ने इस तरह ट्रैफिक रूल समझाए थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले भी डांस से ट्रैफिक कंट्रोल करने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इंदौर की एमबीए की छात्रा शुभी जैन भी इसी लिए प्रसिद्ध हुई थीं। 2 साल पहले शुभी डांस के जरिए ट्रैफिक कंट्रोल करती थी। उस वक्त वो इंदौर पुलिस के साथ बतौर वॉलंटियर काम कर रही थीं। 23 साल की शुभी पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज में पढ़ रही थीं और इंदौर में इंटर्नशिप करने आई थी।
शुभी का ट्रैफिक कंट्रोल का अंदाज भी अनोखा था। वह रेड सिग्नल पर वाहन के रुकते ही चालकों के पास जाती और उन्हें यातायात नियम बताती थी। शुभी दो पहिया वाहनों पर हेलमेट पहनकर चलने वालों को सैल्यूट करती और जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना, उनसे हाथ जोड़कर निवेदन करती। सोशल मीडिया पर शुभी का वीडियो वायरल होने के बाद एडीजी वरुण कपूर ने उन्हें सम्मानित भी किया था।
शुभी का ट्रैफिक कंट्रोल का अंदाज भी अनोखा था। वह रेड सिग्नल पर वाहन के रुकते ही चालकों के पास जाती और उन्हें यातायात नियम बताती थी। शुभी दो पहिया वाहनों पर हेलमेट पहनकर चलने वालों को सैल्यूट करती और जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना, उनसे हाथ जोड़कर निवेदन करती। सोशल मीडिया पर शुभी का वीडियो वायरल होने के बाद एडीजी वरुण कपूर ने उन्हें सम्मानित भी किया था।
माइकल जैक्सन की तरह डांस से ट्रैफिक संभालते हैं रंजीत
इंदौर के रंजीत सिंह भी डांस के जरिए ट्रैफिक कंट्रोल को लेकर काफी चर्चित हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर के रंजीत सिंह भी डांस के जरिए ट्रैफिक कंट्रोल को लेकर काफी चर्चित हुए थे। वे कई वर्षों से माइकल जैक्सन की तरह डांस कर यातायात को संभालते हैं। इंदौर हाई कोर्ट चौराहे पर कई वर्षों से वह अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके लिए वे कई बार सम्मानित भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
