फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Video maker of raping sales girl arrested in Maihar

Satna: सेल्स गर्ल से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, आठ माह तक किया शोषण, शिकायत पर आरोपी कपड़ा व्यापारी गिरफ्तार

Wed, 09 Aug 2023 10:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 09 Aug 2023 10:32 PM IST
सार

पुलिस ने महिला कर्मचारी के साथ बलात्कार करने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में अश्वनी जिवानी (45) निवासी मैहर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Video maker of raping sales girl arrested in Maihar
युवती से रेप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैहर थाना क्षेत्र के एक दुकानदार ने सेल्स गर्ल के साथ बलात्कार किया और फिर वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने आठ माह तक युवती का शोषण किया। युवती ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए मामला दर्ज कराया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मैहर थाना पुलिस ने महिला कर्मचारी के साथ बलात्कार करने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में अश्वनी जिवानी (45) निवासी मैहर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी अश्वनी जिवानी की मैहर के कटरा बाजार में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। उसने 20 वर्षीय सेल्स गर्ल को झांसे में लेकर उसके साथ आठ माह पहले दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


उसके बाद उसने सेल्स गर्ल को यह कहते हुए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया कि उसके पास अश्लील वीडियो क्लिप हैं, जिन्हें वह वायरल कर देगा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने सेल्स गर्ल के साथ पिछले आठ महीनों में कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक लाज के भय से युवती भी खामोश रह कर उसकी ज्यादतियां सहती रही। एक दिन हिम्मत जुटाकर युवती ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों के साथ उसने थाना पहुंच कर अश्वनी जिवानी की करतूतें पुलिस को बताईं और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed