फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   vhp leaders murder in vidisha

मध्यप्रदेश में बजरंग दल नेता की हत्या के बाद भड़की हिंसा, कर्फ्यू

Sun, 13 Nov 2016 04:22 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली Updated Sun, 13 Nov 2016 04:22 PM IST
विज्ञापन
 vhp leaders murder in vidisha
- फोटो : social media

मध्य प्रदेश के विदिशा में बजरंग दल संयोजक की हत्या के बाद हिंसा भड़क गई। आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद शहर में हालात बेकाबू हो गए। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। कलारी रोड पर रहने वाले बजरंग दल के नगर संयोजक दीपक कुशवाह (20) को शनिवार दोपहर छह लोगों ने घेर लिया और धारदार हथियार से कई वार किए। इस हमले में बुरी तरह से जख्मी दीपक को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन गहरे घाव और काफी खून बहने की वजह से दीपक को बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन


इससे पहले हत्या के बाद हिंदू संगठनों ने आक्रोश दिखाते हुए शाम के समय शहर बंद कराया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बड़े बाजार में लाठी चार्ज भी किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और एक ट्रक में आग लगा दी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने एक दर्जन से अधिक आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे विश्व हिंदू परिषद के नगर सह संयोजक दीपक कुशवाह रामलीला की ओर जाने के लिए बक्सरिया स्थित अपने घर से निकले थे। उनके ऊपर पीछे से कुछ लोगों ने चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed