फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   vegetable man molested girl in Indore Demand to run case in fast track court

Indore News: फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने की मांग, लोगों ने किया चक्काजाम, सब्जी वाले की इस हरकत पर भड़के

Wed, 09 Nov 2022 07:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 09 Nov 2022 07:22 PM IST
सार

संचार नगर क्षेत्र में रहवासियों ने अफसरों से कहा कि रात के समय पुलिस गश्त कम होती है। इसका फायदा असामाजिक तत्व उठाते हैं। कई बार कॉलोनी में चोरी भी हो चुकी है। कॉलोनी सुरक्षित रहे, इसलिए रहवासियों ने घरों के सामने सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं, लेकिन अपराधियों में फिर भी डर नहीं है।

विज्ञापन
vegetable man molested girl in Indore Demand to run case in fast track court
रोड़ पर चक्काजाम करते रहवासी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के संचार नगर के रहवासियों ने कनाड़िया रोड पर रहवासियों ने चक्काजाम कर दिया। दरअसल, कुछ दिनों पहले क्षेत्र में एक सब्जी वाले ने मासूम बच्ची को बहला-फुसला कर अश्लील हरकत का प्रयास किया था। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की हरकत कैद हो गई थी। 

विज्ञापन


शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन रहवासी चाहते हैं कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो। चक्काजाम के बाद सड़क पर यातायात बाधित होने से आधे किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। इसके बाद मौके पर पुलिस अफसर पहुंचे और रहवासियों को चक्काजाम समाप्त करने के लिए समझाया।
विज्ञापन


रहवासियों ने पुलिस अफसरों से कहा कि क्षेत्र में अतिक्रमण तेजी से हो रहा है। अंजान लोग ठेले-गुमटी लगाते हैं। कई बार उनके कारण असामाजिक तत्व भी कॉलोनी में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे जाते हैं। रहवासियों ने आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस चलाने और क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथों मे तख्तियां लेकर खड़े थे रहवासी
बच्ची के साथ हुई हरकत से नाराज रहवासियों के हाथों में तख्तियां थी। रहवासियों ने अफसरों से कहा कि रात के समय यहां पुलिस गश्त कम होती है। इसका फायदा असामाजिक तत्व उठाते हैं। कई बार कॉलोनी में चोरी की घटना भी हो चुकी है। 


कॉलोनी सुरक्षित रहे, इसलिए रहवासियों ने घरों के सामने सीसीटीवी कैमरे लगा रखे है, लेकिन अपराधियों में फिर भी डर नहीं है। पुलिस अफसरों ने कहा कि बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने वाला आरोपी पकड़ा जा चुका है और पुलिस उसके खिलाफ सख्त एक्शन लेगी। इसके बाद रहवासियों ने चक्काजाम समाप्त किया। कनाडि़या रोड का मार्ग एक घंटे तक बाधित रहा। इस वजह से लोग काफी परेशानी भी हुए। कई स्कूल बसें भी जाम में फंस गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed