फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   VD Sharma in Chhindwara, said- Kamal Nath will have to fight with the beneficiaries of the scheme

MP News: वीडी शर्मा छिंदवाड़ा में, कहा- योजना से लाभांवित हितग्राहियों से कमलनाथ को लड़नी होगी लड़ाई

Mon, 20 Mar 2023 07:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 20 Mar 2023 07:14 PM IST
सार

मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा छिंदवाड़ा पहुंचे। वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने आए थे। इस दौरान उन्होंने कमलनाथ पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन
VD Sharma in Chhindwara, said- Kamal Nath will have to fight with the beneficiaries of the scheme
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा छिंदवाड़ा पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा छिंदवाड़ा पहुंचे। वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने आए थे। इस दौरान उन्होंने कमलनाथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि यह कमलनाथ का गढ़ नहीं बल्कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों का गढ़ है। 
विज्ञापन


बता दें कि स्थानीय पुलिस लाइन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने वीडी शर्मा पहुंचे थे। एक दिन पहले दिए गए पूर्व सीएम कमलनाथ के बयान छिंदवाड़ा में भाजपा जनता से चुनाव लड़ती है, कमलनाथ से नहीं' को लेकर उन्होंने पलटवार किया है। मीडिया से बातचीत में कहा कि यह कमलनाथ का गढ़ नहीं बल्कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों का गढ़ है। कमलनाथ को अब इन्हीं हितग्राहियों से लड़ाई लड़नी है। उन्होंने कहा कि वे एक गांव में पहुंचे थे, जहां लगभग ढाई सौ से ज्यादा परिवारों को आवास योजना का लाभ मिला है।
विज्ञापन


अमित शाह का संभावित कार्यक्रम
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नागपुर से विशेष हेलीकॉप्टर से आंचल कुंड धाम पहुचेंगे, यहां आंचलकुंड से छिंदवाड़ा पहुचेंगे। फिर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसके बाद पुलिस ग्राउंड में कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद संगठन को मजबूत करने का संकल्प दिलाएंगे। शाह भाजपा कार्यकर्ता बिट्टू मंडराह के यहां भोजन लेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस से दिल्ली रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed