{"_id":"629cfc1997930f6601577459","slug":"uttarkashi-bus-accident-5-days-before-panna-the-passengers-had-left-the-bus-the-maximum-number-of-8-passengers-were-from-sata-budh-singh-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi Bus Accident: पन्ना से 5 दिन पहले बस से निकले थे यात्री, सबसे ज्यादा साटा बुध सिंह गांव के 8 यात्री थे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi Bus Accident: पन्ना से 5 दिन पहले बस से निकले थे यात्री, सबसे ज्यादा साटा बुध सिंह गांव के 8 यात्री थे
Mon, 06 Jun 2022 12:49 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:49 AM IST
सार
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में दुर्घटना की शिकार बस के यात्री 5 दिन पहले पन्ना से यात्रा पर निकले थे। बस में सबसे ज्यादा पवई विधानसभा क्षेत्र के साटा बुध सिंह गांव के 8 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
पन्ना के साटा बुध सिंह गांव के सबसे ज्यादा 8 यात्री थे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में दुर्घटना की शिकार बस के यात्री 5 दिन पहले पन्ना से यात्रा पर निकले थे। बस में सबसे ज्यादा पवई विधानसभा क्षेत्र के साटा बुध सिंह गांव के 8 यात्री सवार थे।
जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा साटा बुध सिंह गांव से 8, कोनी गांव से 2, चिखला गांव से 3, सिमरिया गांव से 2, मोहन्द्रा से 4, कुवरपुर से 2, पवई से 2, करहटा से 2 और पन्नौद से 2 यात्री बस में सवार थे। पवई तहसील के चिखला गांव के उदय सिंह पिता श्याम सिंह बस में सवार थे। उन्होंने बताया कि बस में 28 यात्री थे। जिसमें उनके साथ ही दो महिला हकिराजा और राजकुमार घायल है। इसके अलावा बस का ड्राइवर हीरा सिंह पिता धर्म सिंह निवासी सहज निकल्टी तहसील गंगोलीहर पिथोरागढ़ भी घायल है।
विज्ञापन
वहीं, पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि यात्रियों ने गुनोर के एजेंट से बस बुक कराई थी। जो 5 दिन पहले यात्रा पर निकले थे। पन्ना से बस से ऋषिकेश तक गए थे, जहां बस छोड़कर लोकल बस यमनोत्री के लिए बुक थी। जो उत्तरकाशी के पास डामटा में 250 फीट नीचे खाई में गिर गई।उन्होंने बताया कि मृतकों और घायलों के परिजनों से स्थानीय प्रशासन के अधिकारी संपर्क में है।
मिश्रा ने बताया कि पन्ना से एसडीएम, आरटीओ के साथ पुलिस और होमगार्ड की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। यह टीम घायलों के इलाज का उचित प्रबंध और शवों को वापस लाने का प्रबंध करेगी। मिश्रा ने बताया कि शव को उत्तराखंड से वाहनों से ही लेकर आया जाएगा। मिश्रा ने बताया कि परिजनों को जानकारी मुहैया कराए जाने के लिए कंट्रोलरूम बनाया गया है। साथ ही एक नंबर 07732181 भी जारी किया गया है।
बता दें हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई, वहीं ड्राइवर समेत 4 घायल है। घयलों को इलाज के लिए देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल रैफर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पुलिस कंट्रोल रूम जाएंगे। जहां से राहत और बचाव कार्य का जायजा लेंगे। इसके बाद मैक्स अस्पताल में घायलों से मिलने पहुचेंगे।