फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Uttar Pradesh elections: Chief Minister Shivraj told Modi-Yogi the incarnation of God, Akhilesh is riots

उत्तरप्रदेश चुनाव: मुख्यमंत्री शिवराज ने मोदी-योगी को बताया भगवान का अवतार, अखिलेश को बोले दंगेश

Sun, 27 Feb 2022 05:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 27 Feb 2022 05:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को उत्तरप्रदेश की तीन विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान का अवतार बताया है।
 

विज्ञापन
Uttar Pradesh elections: Chief Minister Shivraj told Modi-Yogi the incarnation of God, Akhilesh is riots
मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उप्र की तीन विधानसभा क्षेत्र में सभा ली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को उत्तरप्रदेश की तीन विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान का अवतार बताया है।
विज्ञापन

 
शिवराज सिंह उत्तरप्रदेश की घोसी, सिकंदरपुर और हाटा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सपा हो, बसपा हो, कांग्रेस हो यह हमारा कभी भला नहीं कर सकते। अगर उत्तरप्रदेश को कोई बनाएगी तो वो भारतीय जनता पार्टी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि मोदी और योगी की जोड़ी हमें मिली है और भगवान श्री कृष्ण ने गीता में कहा था। जब जब धर्म की हानी होगी पाप, अत्याचार, अन्याय बढ़ेगा तब तब धर्म की रक्षा और अधर्म के नाश के लिए, सज्जनों के उद्धार के लिए और अत्याचारियों के संहार के लिए मैं बार-बार जन्म लूंगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अखिलेश नहीं है दंगेश है। चारों तरफ अपराधी। कहीं मुख्तार अंसारी, आजम खान पता नहीं कौन कौन से खान थे। ये जनता को खा जा रहे थे। और जब से बाबा आए हैं किसी का पता चला है क्या? यह सब बिलों में नहीं जेलों में पड़े हैं। जो बाहर थे वो खुद ही जेल में चले गए कि पता नहीं बचेंगे कि नहीं जेल में ही चलो। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता गुंडाराज, माफिया राज से परेशान रही है। अखिलेश की समाजवादी का मतलब है स से साम्प्रदायिकता, मा से माफियाराज और ज से जातिवाद। इस समाजवाद से जनता परेशान थी, जिसे योगी आदित्यनाथ ने खत्म किया। सचमुच में यदि कोई रामराज लेकर आया तो योगी आदित्यनाथ उत्तरप्रदेश की धरती पर लेकर आए हैं।
 
शिवराज सिंह ने कहा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कहा कि वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड एंड वन नरेंद्र मोदी। मैं आज इसमें एक शब्द और जोड़ रहा हूं एंड सेवियर नरेंद्र मोदी, सेवियर मतलब सभी की रक्षा करने कवाला नरेंद्र मोदी। वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड वन सेवियर नरेंद्र मोदी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed