फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Used ppe kit is being sold in satna madhya-pradesh

मौत का कारोबार: सतना में इस्तेमाल पीपीई किट को धोकर फिर से बाजार में बेचने की तैयारी, हड़कंप

Fri, 28 May 2021 12:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 28 May 2021 12:33 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में मौत बांटने वाली एक ऐसी तस्वीर सामने आई है कि देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। सतना में इस्तेमाल किए गए पीपीई किट को धोकर बाजार में फिर से बेचा जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन के भी हाथ-पैर फूलने लगे हैं।

विज्ञापन
Used ppe kit is being sold in satna madhya-pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

मध्यप्रदेश में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। सतना में इस्तेमाल की गई पीपीई किट बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है । बड़खेरा के इंडो वाटर बायो वेस्ट डिस्पोजल प्लांट में इस्तेमाल पीपीई किट को धोकर पुनः पैक कर बाजार में बेचने के लिए तैयार किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर और वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


आनन फानन में इस पूरे मामले की जांच का जिम्मा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सौंपा गया है। बताया जा रहा है कि यहां बड़खेरा स्थित बायो वेस्ट डिस्पोजल प्लांट में इस्तेमाल की गई पीपीई ड्रेस को धोकर कर उसे पैक कर दिया जाता था और बाजार में बेचने के लिए भेज दिया जाता था।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन




गर्म पानी से घोकर उसे बाजार भेजने के लिए तैयार किया जा रहा बंडल
समाचार एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो भी पोस्ट किया है। उसमें साफ देखा जा रहा है कि प्लांट में कुछ लोग किट को गर्म पानी में धोकर एक जगह रख रहे हैं और उसे बाजार में फिर से बेचने के लिए बंडल बना रहे हैं। जबकि पूरी दुनिया जानती है कि कोरोना संक्रमण एक दूसरे से फैल रहा है। लोग इस दौरान  सावधानी पूर्वक रह रहे हैं, लेकिन सतना के इस प्लांट में मौत बांटने का काम चल रहा है। 

मेडिकल वेस्टेज को नियम के तहत किया जाता नष्ट
कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक, इस्तेमाल किए गए पीपीई किट, मास्क को मेडिकल नियमों के तहत नष्ट किया जाता है। सतना में बड़खेरा के इस इंडो वॉटर बायो वेस्ट डिस्पोजल प्लांट में आसपास के कई जिलों से मेडिकल वेस्टेज भेजा जाता है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पता चल रहा है कि सफाई कर्मचारी पीपीई किट को गर्म पानी से धोकर उसका बंडल बनाकर बाजार में भेजने की तैयारी कर , रहे हैं। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed