भोपालः रात आठ बजे तक खुलेंगे बाजार, साढ़े 10 बजे के बाद घर से बाहर निकलने पर पाबंदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर अविनाश लवानिया ने शहर में अनलॉक 4.0 के तहत नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत अब बाजार में रात आठ बजे तक ही दुकानें खुली रहेंगी। केवल मेडिकल, रेस्तरां, भोजनालय, राशन एवं खान-पान की दुकानों को रात साढ़े 10 बजे तक खोलने की छूट दी गई है। यही नहीं रात साढ़े 10 बजे से सुबह छह बजे तक केवल मेडिकल इमरजेंसी और अत्यावश्क कार्य के लिए ही जिले में लोग घरों से बाहर निकल सकेंगे।
इन नियमों का करना होगा पालन
1.कंटेनमेंट जोन में मेडिकल इमरजेंसी एवं अत्यावश्यक वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के आवागमन प्रतिबंधित रहेंगे।
2.सामाजिक- सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रमों के आयोजनों में 100 से कम व्यक्तियों तक की छूट रहेगी। इसके लिए एसडीएम से अनुमति लेनी होगी।
3.मास्क, सैनेटाइजर व सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन न करने वाले दुकानदार और ग्राहकों पर जुर्माना के साथ साथ दंडात्मक कार्रवाई हो सकती है।
4.65 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन, गर्भवती महिलाओं एवं 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को जिन्हें अन्य बीमारियां हैं वे केवल स्वास्थ्य सेवा के लिए ही घर से बाहर निकल सकते हैं।
5.पूर्व घोषित कंटनेमेंट जोन में बेरीकेडिंग लगाकर पैरामीटर कंट्रोल स्थापित किया जाए।
6.दुकान संचालकों और ग्राहक को मास्क पहनना आवश्यक होगा और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए एक गज की दूरी अनिवार्य होगी।
7.सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिमाएं तो बिठाई जा सकेंगी लेकिन ऊंचाई 6 फीट तक की ही होगी। पंडाल की साइज 10 फीट से अधिक का नहीं होगा।
8.नए दिशा-निर्देश के अंतर्गत सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल और थियेटर भी पूर्णतया बंद रहेंगे।
9.ऑनलाइन व डिस्टेंस लर्निंग के लिए 50 प्रतिशत अधिकतम स्टॉफ को बुलाने की अनुमति होगी।
10.9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन आंशिक रूप से किया जा सकेगा।
बता दें कि गत शनिवार भोपाल में व्यापारी संघ व प्रशासन के बीच अनलॉक नियमों को लेकर तनातनी की स्थिति बनी थी। इसे देखते हुए कलेक्टर ने फिर से नए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। कलेक्टर ने उम्मीद जताई है कि अब सभी लोग इन दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे।
