फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Unknown accused raped a blind woman in Bhopal

भोपाल: दृष्टिहीन महिला के साथ अज्ञात आरोपी ने किया दुष्कर्म, लॉकडाउन के कारण पति दूसरे शहर में फंसा

Fri, 17 Apr 2020 10:07 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 17 Apr 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
Unknown accused raped a blind woman in Bhopal
सांकेतिक - फोटो : pexels.com

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक शर्मनाक घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां शाहपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली 53 साल की एक दृष्टिहीन महिला के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने बलात्कार किया। इस मामले में अब पुलिस मामला दर्ज कर के अज्ञात आरोपी की खोजबीन कर रही है।

विज्ञापन


शाहपुर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान पटेल ने इस पूरे मामले पर बताया कि दृष्टिहीन पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब पुलिस उस अज्ञात व्यक्ति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस की तरफ से बताया गया है कि पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह सू ज्योति अस्पताल के पास रहती है। महिला जब अपने घर में अकेली सो रही थी तब उसके साथ बलात्कार की घटना हुई। शुक्रवार तड़के अज्ञात आरोपी ने खुली बालकनी से घर में घुसकर महिला के साथ बलात्कार किया और वहां से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान महिला घर में अकेली थी, क्योंकि उसका पति लॉकडाउन के चलते शहर के बाहर दूसरे राज्य में फंसा हुआ है। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed