{"_id":"5e99db458ebc3e6fd500a438","slug":"unknown-accused-raped-a-blind-woman-in-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: दृष्टिहीन महिला के साथ अज्ञात आरोपी ने किया दुष्कर्म, लॉकडाउन के कारण पति दूसरे शहर में फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: दृष्टिहीन महिला के साथ अज्ञात आरोपी ने किया दुष्कर्म, लॉकडाउन के कारण पति दूसरे शहर में फंसा
Fri, 17 Apr 2020 10:07 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के भोपाल में एक शर्मनाक घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां शाहपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली 53 साल की एक दृष्टिहीन महिला के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने बलात्कार किया। इस मामले में अब पुलिस मामला दर्ज कर के अज्ञात आरोपी की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन
शाहपुर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान पटेल ने इस पूरे मामले पर बताया कि दृष्टिहीन पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब पुलिस उस अज्ञात व्यक्ति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की तरफ से बताया गया है कि पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह सू ज्योति अस्पताल के पास रहती है। महिला जब अपने घर में अकेली सो रही थी तब उसके साथ बलात्कार की घटना हुई। शुक्रवार तड़के अज्ञात आरोपी ने खुली बालकनी से घर में घुसकर महिला के साथ बलात्कार किया और वहां से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान महिला घर में अकेली थी, क्योंकि उसका पति लॉकडाउन के चलते शहर के बाहर दूसरे राज्य में फंसा हुआ है। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
विज्ञापन
