फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Unique temple of Bajrangbali, where court is held, devotees apply, Hanuman ji hears

Hanuman Janmotsav: बजरंगबली का अनोखा मंदिर, जहां लगती है अदालत, अर्जी लगाते हैं भक्त,हनुमान जी करते हैं सुनवाई

Thu, 06 Apr 2023 10:40 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 06 Apr 2023 10:40 AM IST
सार

इस मंदिर में हनुमानजी की अदालत भी है। इस अदालत में भक्त न्याय के लिए अर्जी लगाते है। चाहे वह कोर्ट, कचहरी, शादी विवाह, प्रेम विवाह, प्रॉपर्टी से संबंधित, व्यापार या अन्य किसी विषय से संबंधित हो। कहते हैं बाल केशरी के न्यायालय से न्याय मिलता है।

विज्ञापन
Unique temple of Bajrangbali, where court is held, devotees apply, Hanuman ji hears
बाल हनुमान का मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा के तिलक मार्केट का बाल केशरी नंदन हनुमान मंदिर सैकड़ों साल पुराना मंदिर है। इस मंदिर की विशेषता यह है कि अयोध्या के बाद दूसरा पूर्व मुखी हनुमान मंदिर है। जो कुबेर यंत्र के गर्भगृह में विराजमान है। जहां देश भर से भक्त दर्शन करने आते हैं। भक्त बाल रूप हनुमान जी से जो भी मांगते हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। यहां हर शनिवार और मंगलवार को बजरंगबली से हर कोई अर्जी लगाने आता है तथा एक पत्र लिखकर अपनी अर्जी बजरंगबली के सामने रखता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यहां जिस किसी ने भी सच्चे मन से अपनी अर्जी लगाई है उसकी हर मनोकामना पूर्ण हुई है। इस बात का प्रमाण है कि हर शनिवार और मंगलवार को बजरंगबली के दरबार में काफी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है, जिसमें कई ऐसे भक्त भी शामिल होते हैं जिनकी बजरंगबली ने मुराद पूरी की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन


बाल रूप में विराजे है बजरंगबली
इस मंदिर की पहली विशेषता यह है कि यहां हनुमान जी बाल रूप में भगवान राम-सीता और लक्ष्मण जी के साथ कुबेर यंत्र के गर्भगृह में अग्नि कुंड में विराजमान हैं। इस मन्दिर की दीवारें नारियल की है। यहां आने वाले श्रद्धालु दर्शन करने के साथ-साथ अपनी मनोकामना लेकर आते हैं। मनोकामना पूर्ण करने हनुमानजी को नारियल भेंट स्वरूप चढ़ाते है। इस तरह मंदिर में लाखों की तादाद में नारियल चढ़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरबार में लगी हैं हजारों अर्जियां
इस मंदिर में हनुमानजी की अदालत भी है। इस अदालत में भक्त न्याय के लिए अर्जी लगाते है। चाहे वह कोर्ट, कचहरी, शादी विवाह, प्रेम विवाह, प्रॉपर्टी से संबंधित, व्यापार या अन्य किसी विषय से संबंधित हो। कहते हैं बाल केशरी के न्यायालय से न्याय मिलता है। कोई भी भक्त यहां से खाली हाथ नहीं लौटता। मंदिर के मुख्य पुजारी अनिल मालवी का कहना है पूर्व मुखी अवस्था में बाल हनुमान जी  की मूर्ति एक अयोध्या में है और दूसरी छिंदवाड़ा में है। यहां दूर दूर से भक्त आते हैं, अपनी मनोकामना की अर्जी लगाते हैं और पूरी होने पर यहां पूजा अर्चना कर पूरी श्रद्धा के साथ नारियल बांधते हैं। इस मंदिर में कोई दीवार नहीं है, बल्कि भक्तों ने मंदिर में नारियल की दीवार बना दी है।

मंदिर में रखी अर्जियों को देखकर अंदाजा लगया जा सकता है कि हनुमानजी की अदालत में कितने फैसले होते हैं। अर्जियों की एक दीवार सी बन गई है। वहीं, भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार यहां रखी कापी में राम नाम भी लिखते हैं। कुछ घर भी ले जाते हैं जब कापी भर जाती है तब हनुमानजी को अर्पित कर देते हैं। जनता कॉलोनी निवासी एक श्रद्धालु ने मनोकामना पूरी होने  पर  अपनी एक माह की पूरी सैलरी भगवान को अर्पित कर दी है। छिंदवाड़ा निवासी ईशान मैद का कहना है पिछले कई वर्षों से इस मंदिर से आस्था है। मैंने भी अपनी मनोकामना लिख कर दी थी, पूरी होने के बाद हमने भी केसरी नंदन हनुमान मंदिर में नारियल चढ़ाए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed