फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Unique performance of Bhopal Youth Congress: Demanded for CBI investigation of Vyapam malpractice by feeding Chyawanprash to Gandhe

भोपाल युवक कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: गधे को च्यवनप्राश खिला कर व्यापमं गड़बड़ी की सीबीआई जांच कराने मांग की

Mon, 11 Apr 2022 10:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 11 Apr 2022 10:03 PM IST
सार

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने व्यापमं के खिलाफ सोमवार को प्रदेश व्यापी अनोखा प्रदर्शन किया। भोपाल में कांग्रेस मुख्यालय पर युवक कांग्रेस ने गधे को च्यवनप्राश खिला कर व्यापमं की भर्ती और प्रवेश परीक्षा की गड़बड़ी की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

विज्ञापन
Unique performance of Bhopal Youth Congress: Demanded for CBI investigation of Vyapam malpractice by feeding Chyawanprash to Gandhe
युवक कांग्रेस ने व्यापमं की अनियमिताओं की सीबीआई जांच कराने की मांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने व्यापमं के खिलाफ सोमवार को प्रदेश व्यापी अनोखा प्रदर्शन किया। भोपाल में कांग्रेस मुख्यालय पर युवक कांग्रेस ने गधे को च्यवनप्राश खिला कर व्यापमं की भर्ती और प्रवेश परीक्षा की गड़बड़ी की सीबीआई से जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष वी.बी श्रीनिवास के निर्देश पर मप्र के प्रत्येक जिले में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने व्यापमं घोटाले के विरोध एवं सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने युवा कांग्रेस शहर के अध्यक्ष नरेंद्र यादव एवं ग्रामीण शहर अध्यक्ष रोहित राजौरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने व्यापमं की परीक्षाओं में अनियमिताओं को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही गधे को च्यवनप्राश खिला कर सीबीआई से जांच कराने की मांग की। 
विज्ञापन


नरेंद्र यादव ने कहा कि व्यापमं द्वारा आयोजित परीक्षाओं में निरंतर अनियमिताएं उजागर हो रही है। मेधावी छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। परन्तु भाजपा शासन के संरक्षण में शिक्षा माफियाओं द्वारा निरंतर परीक्षाओं में धांधली की जा रही है और प्रशासन मौन धारण किया हुआ है। आज मप्र के प्रत्येक जिले में युवा कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया को इंदौर में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed