फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Unique fan of Sridevi: On the fourth death anniversary of Sridevi, the entire village was invited to pay tribute, 51 girls were fed food

देखी नहीं कहीं, ऐसी दीवानगी: श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर गांव को बुलाकर की श्रद्धांजलि सभा, 51 कन्याओं को कराया भोजन

Fri, 25 Feb 2022 04:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 25 Feb 2022 04:15 PM IST
सार

श्योपुर जिले के ददूनी गांव में फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी का अनोखा फैन है। जिसने श्रीदेवी की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा करवाई, जिसमें पूरे गांव को बुलाया। इतना ही नहीं 51 कन्याओं को भोजन भी कराया। यह पहली बार नहीं है बल्कि हर साल उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर ददूनी गांव में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
 

विज्ञापन
Unique fan of Sridevi: On the fourth death anniversary of Sridevi, the entire village was invited to pay tribute, 51 girls were fed food
ओपी मेहरा ने श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर 51 कन्याओं को भोजन कराने के बाद दक्षिणा भी दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्योपुर जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर ददूनी गांव में श्रीदेवी की पुण्यतिथि मनाई गई। श्रीदेवी के अनोखे फैन ओमप्रकाश उर्फ ओपी मेहरा ने पूरा आयोजन करवाया। 54 साल के ओपी मेहरा ने श्रीदेवी से शादी करने के लिए जीवनभर शादी नहीं की, वे श्रीदेवी को अपना पहला प्यार बताते हैं। उन्होंने अपने राशनकार्ड और गांव की वोटर लिस्ट में श्रीदेवी का नाम बतौर अपनी पत्नी जुड़वा दिया है। 24 फरवरी 2018 को दुबई में हुई श्रीदेवी की मौत के बाद ओपी मेहरा ने मुंडन और 13वीं भी कराई। उसके बाद हर साल इसी तरह से उनकी पुण्यतिथि मनाते हैं जिसमे पूरे गांव के लोग शामिल होते हैं।
विज्ञापन


9वीं कक्षा में थे, तब हो गया प्रेम
एक बार उनके राशन कार्ड से श्रीदेवी का नाम काटे जाने की बात पर वे पंचायत के सरपंच से झगड़ा कर चुके हैं। उनकी दीवानगी के चर्चे पूरे गांव में हैं। ओपी मेहरा बताते हैं कि 1985 में जब वे 9वीं में पढ़ते थे तब पहली बार फिल्म जस्टिस चौधरी में श्रीदेवी को देखा तो कुर्सी से गिर पड़े थे। उसके बाद श्रीदेवी के लिए ऐसे दीवाने हुए कि श्रीदेवी को देखने के लिए पूरे 29 दिन तक लगातार जस्टिस चौधरी फिल्म देखी। 
विज्ञापन

Unique fan of Sridevi: On the fourth death anniversary of Sridevi, the entire village was invited to pay tribute, 51 girls were fed food
श्रीदेवी की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा करवाई, जिसमें पूरे गांव को बुलाया। - फोटो : अमर उजाला
हर फिल्म देखी
श्रीदेवी की कोई भी फिल्म को ओपी मेहरा ने बिना देखे नहीं छोड़ी। एक बार दिवाली पर श्रीदेवी की तस्वीर नहर में गिर गई तो उसे निकालने नहर में कूद गए। अब मेहरा अपने गांव में श्रीदेवी की 5 फीट की प्रतिमा बनवाने की तैयारी कर रहे हैं। वह कहते हैं कि श्रीदेवी को पत्नी माना है तो पति का पूरा धर्म निभाऊंगा। जब तक जीवित रहूंगा हर साल पुण्यतिथि मनाऊंगा। भगवान ने इस जन्म में नहीं सुनी शायद अगले जन्म में हम असल में जीवनसाथी बनेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed