फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Unique example of Hindu-Muslim unity in one pandal Ganesh and Tajiya laid

हिन्दू-मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल, एक ही पंडाल में रखे जाते हैं गणेश और ताजिया

Sun, 23 Sep 2018 03:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Updated Sun, 23 Sep 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
Unique example of Hindu-Muslim unity in one pandal Ganesh and Tajiya laid
सांकेतिक तस्वीर

जहां एक तरफ हिन्दू मुस्लिम धर्म के नाम पर होने वाली वोटों की राजनीति चरम सीमा पर हैं। वहीं मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के उदयपुरा में 100 वर्षों से एक अनोखी परंपरा चल रही है। यहां आजादी से लेकर आजतक दोनों धर्मों के लोगों के बीच कोई मतभेद नहीं हुआ है। यहां गणेश उत्सव और मोहर्रम साथ-साथ मनाया जाता है। केवल इतना ही नहीं, एक ही पंडाल में गणेश जी और ताजिया रखे जाते हैं। 

विज्ञापन


सार्वजनिक स्थान गांधी चौक पर गणेश पंडाल में ताजियों का रखा जाना गंगा जमुनी तहजीब का अनोखा उदाहरण है। इस पंडाल में 10 फीट के गणेश जी विराजमान होते हैं तो 10 फीट की बुर्रराख भी एक पंडाल में रखी जाती है। दोनों समुदाय के लोग एक साथ अखाड़ा खेलते हैं। 2018 से पहले 1998 में और उससे पहले 1978 में और इससे पहले भी जब-जब गणेश उत्सव, नवरात्रि और मुहर्रम साथ-साथ पड़ा है तो हिंदू-मुस्लिमों ने एक ही पंडाल में अपना त्योहार मनाया है।
विज्ञापन


आज नगर के सभी मार्गों से मुहर्रम में ताजियों के साथ और अखाड़े में हिन्दू-मुस्लिम साथ रहे। नगर के गांधी चबूतरा पर गणेश जी के पंडाल में गणेश जी की मूर्ति पहले ही स्थापित थी और ताजियों के लिए जगह उसी साज सज्जा में बनाकर छोड़ दी गई थी ताकि मुस्लिम भाइयों के ताजिया रखे जा सकें। आज हिन्दू-मुस्लिम एक साथ एक ही पंडाल के नीचे दोनों के धर्मों का इस्तकबाल कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed