फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Unique child born in Ratlam: Two heads and three hands are connected to the same torso, doctors told the miracle of science

रतलाम में जन्मा अनोखा बच्चा: एक ही धड़ से जुड़े हैं दो सिर-तीन हाथ, डॉक्टर ने बताया साइंस का चमत्कार

Tue, 29 Mar 2022 06:04 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 29 Mar 2022 06:04 PM IST
सार

रतलाम जिले में एक महिला ने अनोखे बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के एक धड़ में  दो सिर और तीन हाथ हैं। नवजात को इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में सीनियर डॉक्टर्स के ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 

विज्ञापन
Unique child born in Ratlam: Two heads and three hands are connected to the same torso, doctors told the miracle of science
रतलाम में दो सिर तीन हाथ वाले बच्चे का जन्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम जिला अस्पताल में एक अनोखे बच्चे का जन्म हुआ है। बच्चे के दो सिर और तीन हाथ हैं। जन्म के कुछ घंटों बाद ही नवजात की स्थिति को देखते हुए उसे इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती किया गया है। अस्पताल में बच्चे को सीनियर डॉक्टर्स के ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। जबकि प्रसूता फिलहाल रतलाम जिला अस्पताल में ही भर्ती है। 
विज्ञापन

 
डॉक्टर ने बताया साइंस का चमत्कार
डॉक्टर्स ने दो सिर और तीन हाथ वाले बच्चों को करोड़ों में एक केस मानते हुए इसे साइंस का चमत्कार कहा है। विज्ञान की भाषा में इस तरह की स्थिति को पोलीसेफली कंडीशन कहा जाता है।
विज्ञापन


सोनोग्राफी में दिखे थे जुड़वा बच्चे 
बच्चे के पिता सोहेल खान ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान जब डॉक्टर्स ने बच्चे की स्थिति जांचने के लिए सोनोग्राफी कराई थी तो जुड़वा बच्चे पैदा होने की बात कही थी, हालांकि तब पता नहीं था कि बच्चा ऐसा होगा। जावरा के नीमचौक में ऑटो चलाने वाले सोहेल और उनकी पत्नी शाहीन का ये पहला बच्चा है। फिलहाल वे बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि वे भगवान से दुआ कर रहे हैं कि बच्चा बच जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही धड़ से जुड़े हैं दो सिर
नवजात के एक ही धड़ से दो सिर जुड़े हुए हैं। उसके तीन हाथ हैं। दो हाथ सामान्य जगह पर हैं जबकि एक हाथ सिर के पास से निकला है। बच्चे की स्थिति को लेकर डॉक्टर ने बताया कि एक भ्रूण से एक बच्चा बनता है। वहीं, जब दो भ्रूण से अलग हो जाता है, तो ट्विंस पैदा होते हैं, जब पूरी तरह भ्रूण अलग नहीं हो पाता तो उसे जॉइंट ट्विंस कहते हैं।


बता दें रतलाम में 2017 में भी इसी तरह का एक केस सामने आया था, जिसमें एक महिला ने दो सिर और तीन हाथ वाले बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे का दिल, लिंग,फेफड़ा सब एक था सिर्फ सिर दो थे। जन्म के बाद से ही बच्चे की हालत गंभीर थी, जन्म के दो दिन बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed