फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Union Minister Rameshwar Teli says Congress wants power not country giving cheap oil means selling country

Union Minister Rameshwar Teli: 'कांग्रेस को सत्ता चाहिए देश से मतलब नहीं, सस्ता तेल देना मतलब देश बेचना है'

Fri, 09 Jun 2023 08:34 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 09 Jun 2023 08:34 AM IST
सार

केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर 30 मई से 30 जून तक बीजेपी पूरे देश में संपर्क से समर्थन अभियान चला रही है। इसके तहत बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर युवाओं, हितग्राहियों और बुद्धजीवियों से चर्चा कर बीजेपी सरकार का रिपोर्ट कार्ड भी सामने रख रहे हैं।
 

विज्ञापन
Union Minister Rameshwar Teli says Congress wants power not country giving cheap oil means selling country
केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक महीने के लिए पूरे देश में संपर्क से समर्थन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत गुरुवार को केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के राज्यमंत्री रामेश्वर तेली मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह पहुंचे थे। जहां उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां तो गिनाई ही, इसी के साथ ही कांग्रेस पर भी आरोप लगाकर कहा कि कांग्रेस को कहीं-कहीं झूठ बोलकर सत्ता मिल जा रही है। हमें ऐसे झूठ बोलकर मिली सत्ता नहीं चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस को केवल सत्ता चाहिए, चाहे इसके लिए देश जहन्नुम में जाए। बता दें कि इस संपर्क से समर्थन अभियान में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर युवाओं, हितग्राहियों, बुद्धजीवियों के साथ ही मीडिया से चर्चा कर अपनी पार्टी की सरकार का विगत नौ साल का रिपोर्ट कार्ड भी जनता के सामने रख रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल, खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एवं क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला भी साथ थे।
विज्ञापन


मीडिया ने जब मंत्री से देश में पेट्रोल-डीजल एवं गैस के बढ़ते दामों सहित मप्र में कांग्रेस द्वारा 500 रुपये में सिलेंडर देने की बात पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तो सत्ता चाहिए, देश भले ही जह्न्नुम में जाए। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए मंत्री ने कहा कि ऐसी सरकार से उन्होंने पहले भी शासन किये हैं, उनके करप्शन के बारे में बोले तो समय एक घंटा लगेगा बोलने में ही। उन्होंने अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि हम देश बेचनी वाली सरकार नहीं हैं। हम देश को संभालने और आगे ले जाने वाली सरकार हैं। महंगे तेल और गैस के मुद्दे पर सरकार का बचाव करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, अगर आपके पास तेल नहीं है, गैस नहीं है और हम सस्ते में देंगे तो देश कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


'सस्ता तेल देना मतलब देश बेचना है'
तेल के महंगे दामों को लेकर बड़वाह पहुंचे पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि हम 83 फीसदी तेल एयर 50 फीसदी गैस बाहर से लाते हैं। जब इंटरनेशनल मार्किट में तेल के दाम बढ़ते हैं तो देश की तीन बड़ी तेल कंपनियां मिलकर विचार करती हैं कि तेल के दाम बढ़ना चाहिए या घटना चाहिए। इसी तरह से हम बाजार पर ही निर्भर करते हैं। इसी के साथ कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि कोई पार्टी कहे कि हम सस्ता में देंगे तो मतलब देश को बेचना है। इसीलिए हम देश चला रहे हैं और सुसाशन देने की कोशिश कर रहे हैं।

'कांग्रेस को झूठ बात बोलकर मिली सत्ता'
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे भी चाहते हैं कि हर एक चीज का दाम घटे, लेकिन बोलने और करने में फर्क है, आज बहुत आसान है बोलना। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस को इसी तरह से झूठ बोलकर कहीं कहीं सत्ता मिल गयी है इसलिए वो चाहते हैं कि इस तरह झूठ बोलें और उन्हें सत्ता मिल जाये। मंत्री ने कहा कि हमें ऐसी सत्ता नहीं चाहिए, जो सही बात है उसको हम जनता के बीच रखें, उसी को लेके चले हम, यही हम चाहते हैं।


मध्यप्रदेश में क्या रहेगी रणनीति पर भी बोले मंत्री...
हिमाचल के बाद कर्नाटक के नतीजो को देखते हुए मध्यप्रदेश में क्या भाजपा नेतृत्व परिवर्तन कर रही है? इसे लेकर केन्द्रीय मंत्री बोले कि वे पार्टी के बहुत बड़े नेता नहीं हैं। लेकिन हिमाचल हो या कर्नाटक हो इसको लेकर अभी पार्टी में मंथन चल रहा है। मध्यप्रदेश में क्या रणनीति रहेगी, इसे लेकर आप लोगों को जल्द पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed