फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Union Minister Prahlad Patel allegedly threatened a man complaining about oxygen cylinder for her mother in Damoh

दमोह: ऑक्सीजन विवाद पर मंत्री ने दी सफाई, बोले- मैं तो युवक को समझा रहा था

Fri, 23 Apr 2021 11:52 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 23 Apr 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Prahlad Patel allegedly threatened a man complaining about oxygen cylinder for her mother in Damoh
केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल - फोटो : ट्विटर (फाइल)

सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो मध्यप्रदेश के दमोह जिले में स्थित एक कोविड केयर सेंटर का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण करने गए थे। वहां उन्होंने एक युवक को फटकार दिया। इस मामले में मंत्री की तरफ से सफाई दी गई है। दावा किया जा रहा है कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा एडिटेड वीडियो वायरल किया जा रहा है। संबंधित व्यक्ति नर्सों-डॉक्टरों को गालियां दे रहा था। मंत्री ने उसे समझाया था।

विज्ञापन


दरअसल, युवक ने अपनी कोरोना वायरस से संक्रमित मां को ऑक्सीजन सिलिंडर न मिलने की शिकायत की थी। उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई करने के स्थान पर केंद्रीय मंत्री और सांसद पटेल ने कहा, 'ऐसे बोलेगा तो दो खाएगा।' इस पर पीड़ित व्यक्ति कह रहा है कि 36 घंटे से परेशान हैं और जो सिलिंडर मिला वो पांच मिनट चला। हमें ऑक्सीजन का सिलंडर कहां मिलेगा? जानकारी के अनुसार यह घटना दमोह जिला अस्पताल के सामने की है।
विज्ञापन

 


बता दें कि प्रह्लाद पटेल लंबे समय से अपने क्षेत्र में नहीं आए थे। कई जगहों पर उनके लापता होने के पोस्टर भी लगा दिए गए थे। पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हुई थी जिसमें उनके लापता होने का दावा किया गया था। इसके बाद पटेल दमोह पहुंचे लेकिन वहां उनके इस व्यवहार ने उन्हें फिर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का शिकार बना दिया है। इस मामले में मंत्री की ओर से सफाई जारी की गई है। उन्होंने बताया कि कुछ शरारती तत्व इस घटना के वीडियो को एडिट करके वायरल कर रहे हैं। संबंधित युवक नर्सों और डॉक्टरों को गालियां दे रहा था। उसे सिर्फ समझाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed