फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Union Minister Prahlad Patel said on Mahakal Lok

Mahakal Lok: प्रहलाद पटेल का कांग्रेस पर निशाना, कहा- महाकाल लोक दशकों पहले बन जाना था, ये भाजपा ही कर सकती है

Sun, 09 Oct 2022 03:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 09 Oct 2022 03:41 PM IST
सार

छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने यह बहुत अच्छा कार्य किया है दशकों पहले महाकाल कॉरिडोर का निर्माण हो जाना था क्योंकि अब यह भाजपा सरकार कर रही है और ऐसा काम भाजपा ही कर सकती है।

विज्ञापन
Union Minister Prahlad Patel said on Mahakal Lok
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल छिंदवाड़ा के अल्प प्रवास पर थे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन के महाकाल लोक का लोकार्पण में सिर्फ दो दिन का समय बचा है। पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों का इसका लोकार्पण होगा। केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि महाकाल लोक दशकों पहले बन जाना था। लेकिन पुरानी सरकारों की इच्छा शक्ति कमजोर थी. जहां पर बरसों से इतना बड़ा कुम्भ आयोजित होता है, वहां का जीर्णोद्धार जरूरी था। 
विज्ञापन


पटेल ने कहा कि उज्जैन में नियमित सिंहस्थ का मेला भरता है। वहां हम टेंपरेरी व्यवस्था कर रहे थे। इसके बन जाने के बाद मुझे लगता है कि देश ही नहीं विदेशी पर्यटक भी गौरवान्वित महसूस करेंगे। सरकार का प्रयास अच्छा है। पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पहले चरण के निर्माण का लोकार्पण होना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। शिवराज सिंह चौहान ने यह बहुत अच्छा कार्य किया है दशकों पहले महाकाल कॉरिडोर का निर्माण हो जाना था क्योंकि अब यह भाजपा सरकार कर रही है और ऐसा काम भाजपा ही कर सकती है।
विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल छिंदवाड़ा के अल्प प्रवास पर पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने ये बातें कहीं। पटेल ने दावा किया है कि छिंदवाड़ा में आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा जीतेगी। भाजपा का सांसद यहां चुनकर आएगा। पटेल ने ये भी दावा किया कि यह तय हुआ है कि देश की 142 सीटें ऐसी हैं जिन्हें निश्चित रूप से 2024 में हमें जीतनी है। लोकतंत्र में हम सरकार बनाते हैं, बहुमत से सरकार बनाते हैं, प्रचंड बहुमत से सरकार बनाते हैं, हमारा नेता अच्छा है हमारे विचार अच्छे हैं और हमारी नीतियां अच्छी है। पटेल ने कहा कि कुछ सीटों पर हमें जीत नहीं मिलती है, इसके पीछे कुछ कमियां होंगी इसलिए सभी केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के पदाधिकारियों का सम्मिलित ये प्रयास है कि लक्षित इन सीटों पर विजय प्राप्त करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed