फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Uncontrolled car fell into 200 feet deep gorge in Burhanpur, two women killed, 14 injured, family went to visit Asirgarh fort

Burhanpur: अनियंत्रित कार 200 फीट गहरी खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, 14 घायल, असीरगढ़ घूमने गया था परिवार

Thu, 14 Jul 2022 10:04 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 14 Jul 2022 10:04 AM IST
सार

बुरहानपुर जिले के असीरगढ़ में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां असीरगढ़ का किला घूमने गए एक परिवार की वैन पर पत्थर और मलबा गिरने से वह अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Uncontrolled car fell into 200 feet deep gorge in Burhanpur, two women killed, 14 injured, family went to visit Asirgarh fort
बुरहानपुर में 200 फीट गहरी खाई में गिरी कार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बुरहानपुर जिले के असीरगढ़ में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां असीरगढ़ का किला घूमने गए एक परिवार की वैन पर पत्थर और मलबा गिरने से वह अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। घायलों में 8 बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। हादसा बुधवार दोपहर 3.30 बजे का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुरहानपुर के मोमीनपुरा से एक ही परिवार के 16 सदस्य वैन एमपी-68 सी-2832 से पिकनिक मनाने असीरगढ़ गए थे। मौसम खराब होने और तेज बारिश के कारण परिवार दोपहर 3.30 बजे वापस लौटने के लिए निकला। जब वैन पहाड़ी से नीचे उतर रही थी, तभी पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने लगा इसी दौरान वैन अनियंत्रित होकर सीधे 200 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान पीछे से आ रहे कुछ पर्यटकों ने वैन को गिरते देखा और मदद के लिए लोगों को बुलाया तथा पुलिस को सूचना दी। हादसे में लेलातुननिशा (45) पिता जाबिर की मौत हो गई, जबकि जिला अस्पताल से निजी अस्पताल ले जाते समय हिना खातून (28) ने रास्ते में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


रस्सी के सहारे 14 लोगों को बचाया
हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीण जमा हो गए। पुलिस और प्रशासन की टीम भी रेस्क्यू के लिए पहुंची। खाई में गिरे सभी लोगों को रस्सी की मदद से खाई से बाहर निकाला गया। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती घायल मोहम्मद सिद्दीक ने बताया कि सभी परिवार के लोग ईद की खुशी में  पिकनिक मनाने असीरगढ़ गए थे, खराब मौसम की वजह से वहां से वापस आ रहे थे, तभी पहाड़ी से पत्थर और मिट्टी गिर रही थी। इसके कारण कार स्लिप हो गई और खाई में जा गिरी। घायलों में मोहम्मद कामरान (7), मोहम्मद सिद्दीक (32), आयशा तरनूम (25), मोहम्मद अली (35), असीना मोहम्मद उमर (5), लुकमान पिता जावेद (15), फैजान पिता मोहम्मद अली (12), मोहम्मद जैद (14), मोहम्मद अयान (11), रहमातुनिसार पति असलम (44), रिफा फातमा (13), जाविद अली (42), नजिया खातून (32), असलान पिता माेहम्मद अली (3) शामिल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed