फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Uncle raped seven year old niece in Ujjain case registered in pocso act

MP News: शर्मसार! उज्जैन में सात साल की भतीजी से दुष्कर्म, मां से बिलखते हुए बोली मासूम-चाचा बहुत गंदे हैं

Sat, 09 Jul 2022 08:00 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 09 Jul 2022 08:00 AM IST
सार

मां चाचा के भरोसे बच्ची को छोड़कर सहेली से मिलने चली गई थी। इसी दौरान उसे अकेला पाकर चाचा ने बच्ची के साथ ज्यादती की। जब बच्ची कमरे से निकली तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे और उसके नाक से खून बह रहा था।

विज्ञापन
Uncle raped seven year old niece in Ujjain case registered in pocso act
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन में रिश्तों को शर्मसार करनेवाला मामला सामने आया है। चॉकलेट खिलाने के बहाने चाचा भतीजी को अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची कमरे से रोते हुए बाहर निकली और उसने मां से रोकर कहा कि चाचा बहुत गंदे हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बच्ची मां के साथ दादी और चाचा से मिलने के लिए आई थी। इसी दौरान मां उसे चाचा के भरोसे छोड़कर सहेली से मिलने चली गई। जिसके बाद आरोपी बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने मकान के ऊपर वाले कमरे में ले गया और दरिंदगी की। जब मासूम कमरे से निकली तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे और उसकी नाक से खून बह रहा था। बच्ची रोते हुए बाहर आई। उसकी नाक से खून बह रहा था और कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। पड़ोस की महिलाओं ने बच्ची की हालत देखी तो उसकी मां को बुलाया। जिसके बाद मासूम में से लिपटकर रोने लगी और कहा कि चाचा बहुत गंदे हैं। 

विज्ञापन


बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी फरार हो गया। परिजन मासूम को लेकर चिमनगंज थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर बच्ची को इलाज और मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed