फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria Wrote a proposal after getting rid of the Panchayat register

Umaria News: पंचायत रजिस्टर छीनकर लिख दिया प्रस्ताव, निजी कोयला कंपनी के अफसरों पर लगा आरोप, थाने पहुंचा मामला

Wed, 05 Feb 2025 04:22 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Wed, 05 Feb 2025 04:22 PM IST
सार

पाली जनपद के ग्राम पंचायत रौगढ़ में निजी कोयला कंपनी पर पंचायत रजिस्टर से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। बिना ग्रामसभा की जानकारी के अनापत्ति प्रस्ताव दर्ज किया गया। सचिव पर मिलीभगत के संदेह हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कह रही है। 

विज्ञापन
Umaria Wrote a proposal after getting rid of the Panchayat register
मामला थाने पहुंच गया है।

विस्तार

कोल इंडिया की सहायक कंपनी एसईसीएल के बजाय निजी कंपनियों को खदानें सौंपने के दुष्प्रभाव सामने आने लगे हैं। निजी कंपनियां न केवल मनमानी कर रही हैं, बल्कि पंचायत अधिकारियों और कर्मचारियों से दुर्व्यवहार भी करने लगी हैं। अब तो दस्तावेजों से छेड़छाड़ के आरोप भी लगने लगे हैं। ऐसा ही मामला जिले के पाली जनपद के ग्राम पंचायत रौगढ़ में सामने आया है, जहां एक निजी कोयला कंपनी के अधिकारियों पर पंचायत रजिस्टर से छेड़छाड़ का आरोप लगा है।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत रौगढ़ के सचिव दिनेश कुमार महरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले जेएसडब्ल्यू कंपनी के यूनिट हेड चंद्रदेव तिवारी, संतोष राजपूत और अनुज मिश्रा उनके पास आए और डराकर पंचायत रजिस्टर ले गए। 26 जनवरी को रजिस्टर लौटाया गया, लेकिन 30 जनवरी को पता चला कि उसमें बिना ग्रामसभा की जानकारी के अनापत्ति और सहमति प्रस्ताव दर्ज कर दिया गया है। आरोप है कि पेसा एक्ट के तहत रखे गए रजिस्टर में भी छेड़छाड़ हुई है और कुछ पन्ने गायब कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


बिचौलियों की भूमिका पर भी सवाल
उधर, कंपनी अधिकारियों का कहना है कि कोल ब्लॉक स्वीकृत होने के बाद कुछ बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं, जो अवैध रूप से निजी जमीनों को मुआवजा दिलाने के लिए प्रभावित क्षेत्र में शामिल करवाने की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग स्थानीय ग्रामीणों को भड़काकर कंपनी के खिलाफ माहौल बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवालों के घेरे में सचिव
इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पहला, पंचायत सचिव ने महत्वपूर्ण दस्तावेज बाहरी लोगों को कैसे सौंपे? दूसरा, अगर उन्हें धमकाया गया तो इसकी शिकायत पहले क्यों नहीं की? जानकारों का मानना है कि यह पूरा मामला मिलीभगत का हो सकता है। अब जब मामला उजागर हुआ तो सभी जिम्मेदार लोग दोष मढ़ने में लगे हैं।


हर पहलू की होगी जांच
पाली थाना प्रभारी मदन लाल मरावी ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव की शिकायत पर जांच की जा रही है। सभी पहलुओं पर गौर कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed