फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Voting message given by leaving a balloon in the sky

Umaria News: आकाश मे गुब्बारा छोड़कर दिया गया मतदान करने का संदेश

Fri, 29 Mar 2024 07:26 PM IST
Umaria bureau उमरिया ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 07:26 PM IST
सार

उमरिया जिले में अधिकारियों ने आसमान में गुब्बारे छोड़कर मतदान के जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान एडीजीपी समेत जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Voting message given by leaving a balloon in the sky
उमरिया में अधिकारियों ने गुब्बारे उड़ाकर मतदाताओं के बीच जागरुकता अभियान चलाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की शहडोल संसदीय सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। भाजपा ने हिमाद्री सिंह और कांग्रेस ने फुंदेलाल सिंह मार्को को उम्मीदवार बनाया है। शहडोल संसदीय सीट में आने वाले उमरिया जिले में भी मतदान शत-प्रतिशत बनाने को लेकर जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस सीट पर 19 अप्रैल को मतदान दिवस को जश्न के तौर पर मनाने की अपील की गई। 

विज्ञापन


जिला मुख्यालय उमरिया में स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। शहडोल संभागायुक्त बीएस जामोद, एडीजीपी शहडोल जोन डीसी सागर, डीआईजी शहडोल सविता सुहाने, उमरिया कलेक्टर धारणेंद्र कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक उमरिया निवेदिता नायडू ने आकाश में गुब्बारे छोड़कर शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। संदेश के माध्यम से कहा गया कि आप स्वयं तो मतदान करें ही साथ ही अपने रिश्तेदारो, पडोसियो, ईष्ट मित्रों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। मतदान मे सभी भागीदारी सुनिश्चित कराएं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवगोविंद सिंह मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया, डिप्टी कलेक्टर मीनाक्षी इंगले, हरनीत कौर, अंबिकेश प्रताप सिंह सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed