फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News Voices of protest raised before release of film know what creative director Vikas Dwivedi said

Umaria News: फिल्म रिलीज होने के पहले उठे विरोध के सुर, जानें क्रिएटिव डायरेक्टर विकास द्विवेदी ने क्या कहा

Wed, 29 Jan 2025 05:29 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Wed, 29 Jan 2025 05:29 PM IST
सार

फिल्म को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें इन्होंने अपना पक्ष रखते हुए फिल्म का सपोर्ट किया है। बता दें कि 2020 दिल्ली हिंदी फिल्म दिल्ली के शाहीनबाग में हुए दंगों पर आधारित है।

विज्ञापन
Umaria News Voices of protest raised before release of film know what creative director Vikas Dwivedi said
फिल्म पोस्टर और डायरेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंगल शॉट फुल लेंथ हिंदी फीचर फिल्म 2020 दिल्ली का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था कि इसका विरोध अब नेशनल कांग्रेस नेता ने कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने मामले को लेकर कांग्रेस के हेड क्वॉटर में बीते दिन बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, जिसमें इन्होंने इसकी शिकायत इलेक्शन कमीशन में दर्ज कराने की बात भी कही है।

विज्ञापन


वहीं, फिल्म को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें इन्होंने अपना पक्ष रखते हुए फिल्म का सपोर्ट किया है। बता दें कि 2020 दिल्ली हिंदी फिल्म दिल्ली के शाहीनबाग में हुए दंगों पर आधारित है, जिसके क्रिएटिव डायरेक्टर शहडोल जिले के विकास कल्पना द्विवेदी हैं। विकास कल्पना द्विवेदी ने संवाददाता से खास चर्चा में बताया कि फिल्म का निर्देशन ख्याति प्राप्त देवेंद्र मालवीय और मैंने किया है। इन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी 2020 के दिल्ली दंगों की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें सांप्रदायिक तनाव राजनीतिक साजिशों और आम नागरिकों के संघर्ष की थीम को उजागर किया गया है।
विज्ञापन


इन्होंने बताया कि हम एक फिल्म निर्माता हैं, जिनका उद्देश्य लोगों को मनोरंजन से जोड़ना न कि किसी राजनीति से जोड़ा जाना है। विकास ने कहा कि फिल्म को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जो विरोध दर्ज कराया है, वह गलत है। इन्होंने झूठी अफवाहें फैलाई हैं। इन्होंने कहा, जब तक कोई राजनेता या आम नागरिक पूरी फिल्म नहीं देख लेता, तब तक अपनी पूरी प्रतिक्रिया फिल्म को लेकर नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास ने कहा, हमें राजनीति से कोई लेना-देना नहीं। हम राजनीति से दूर रहकर फिल्मों का निर्माण करते हैं। हम फिल्मों के निर्माण में अथक प्रयास कर अपनी मेहनत गंवाते हैं, जिसका परिणाम भी अच्छा मिले, यह उम्मीद जताते हैं। किंतु इस तरह होना ठीक नहीं है। इन्होंने कहा कि हमारे फिल्म के ट्रेलर को देखकर ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला है। यूट्यूब में मात्र तीन दिनों में करीब दो मिलियन दर्शकों ने इसे देखा है।


उल्लेखनीय है कि विकास कल्पना द्विवेदी वर्ष 2015 और 2017 में दो अन्य फिल्म इम्फाल और एटलस को भी बना चुके हैं। विकास मूलतः विंध्य की धरती जयसिंहनगर से हैं, जो प्रारंभिक शिक्षा लेने के बाद इंदौर से इंजीनियर कर थियेटर की दुनिया में चले गए और फिल्मों के लिए अपना समय दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed