फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria's daughter Anchal Gupta created history by passing the Company Secretary exam

Umaria News: आंचल गुप्ता ने कंपनी सेक्रेटरी परीक्षा उत्तीर्ण की, सफलता पर कसौधन समाज में हर्ष का माहौल

Wed, 05 Mar 2025 07:36 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Wed, 05 Mar 2025 07:36 AM IST
सार

उमरिया जिले के नागरिकों और कसौधन समाज के सभी सदस्यों ने आंचल की इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने उनके माता-पिता और गुरुजनों के योगदान को सराहा और कहा कि आंचल की यह सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी।

विज्ञापन
Umaria's daughter Anchal Gupta created history by passing the Company Secretary exam
आंचल गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया शहर की होनहार बेटी आंचल गुप्ता ने कंपनी सेक्रेटरी (CS) की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार, समाज और जिले का नाम रोशन किया है। आंचल, स्वर्गीय संजय गुप्ता और एमएस ददरी स्कूल में शिक्षिका पदमा गुप्ता की सुपुत्री हैं। उनकी इस सफलता से पूरे उमरिया जिले और कसौधन समाज में हर्ष और गर्व का माहौल है।

विज्ञापन


आंचल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा उमरिया के प्रतिष्ठित आरसी स्कूल से पूरी की और उसके बाद इंदौर से बीकॉम की पढ़ाई की। आगे चलकर उन्होंने इंदौर में रहकर कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ कंपनी सेक्रेटरी की तैयारी की। उनकी मेहनत रंग लाई और 25 फरवरी को घोषित परिणाम में उन्होंने सफलता हासिल कर ली।
विज्ञापन


वर्तमान में कर रही हैं इंटर्नशिप
वर्तमान में आंचल एक प्रतिष्ठित कंपनी में इंटर्नशिप कर रही हैं, जहां वे अपने कार्यक्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर रही हैं। आंचल का कहना है कि इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता, गुरुजनों और परिवार का निरंतर सहयोग और आशीर्वाद है। उन्होंने खासतौर पर अपनी मां पदमा गुप्ता के मार्गदर्शन और प्रेरणा को अपनी सफलता का आधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहनत से पाया मुकाम 
आंचल के दादाजी, उमरिया के प्रख्यात रिटायर्ड शिक्षक राम विशाल गुप्ता ने भी अपनी पोती की इस उपलब्धि पर गर्व जताया और कहा कि आंचल ने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आंचल आगे भी सफलता की ऊंचाइयों को छूएगी।


मनाया जश्न
उमरिया जिले के नागरिकों और कसौधन समाज के सभी सदस्यों ने आंचल की इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने उनके माता-पिता और गुरुजनों के योगदान को सराहा और कहा कि आंचल की यह सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी। उनकी सफलता को लेकर उनके अष्ट मित्र मिठाई लेकर उनके घर पहुंच रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed