फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria: Three died due to diarrhea, four admitted to hospital, health department team reached villages.

Umaria: डायरिया से तीन की मौत, चार अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों में पहुंचीं

Thu, 25 Jul 2024 07:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 25 Jul 2024 07:04 PM IST
सार

उमरिया जिले में इन दिनों डायरिया जानलेवा बना हुआ है। अभी तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। बरही ग्राम के एक व्यक्ति की चिकित्सा के दौरान मृत्यु हो गई है। दो व्यक्ति की मौत ग्राम बेलसरा में ही हुई है। 

विज्ञापन
Umaria: Three died due to diarrhea, four admitted to hospital, health department team reached villages.
प्रभावित गांवों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आदिवासी बाहुल्य उमरिया जिले के दो गांवों में डायरिया का प्रकोप फैल गया है और स्वास्थ्य विभाग को इस बात की भनक तक नहीं लगी। गंभीर बीमारी डायरिया से ग्राम बेलसरा में पिता-पुत्र और ग्राम करही में एक व्यक्ति की मौत हुई है। घटना की जानकारी के बाद जिले में हड़कंप की स्थित बन गई है। 
विज्ञापन


कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के निर्देश पर जिम्मेदार स्वास्थ्य एवं राजस्व अमला गांव पंहुचा है, जहां कई बीमार लोगों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के जमीनी अमले सुपरवाइजर एवं एएनएम के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिले में करकेली जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम बेलसरा एवं बरही में डायरिया बीमारी के प्रकोप की सूचना मिलते ही कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने जिला स्तर से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संतोष चौधरी तथा बीएमओ करकेली को दल बल तथा दवाइयों के साथ ग्राम बेलसरा तथा बरही के लिए रवाना किया है। दल संबंधित ग्रामों मे पहुंचकर घर-घर संपर्क कर चिकित्सा करना प्रारंभ कर दिए हैं। ग्राम बेलसरा एवं बरही में डायरिया बीमारी के फैलने पर चिकित्सा के लिए वहां के ग्रामीण जन डिण्डौरी जिले के शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे चिकित्सा के लिए रवाना हुए हैं। उनमें से बरही ग्राम के एक व्यक्ति की चिकित्सा के दौरान मृत्यु हो गई है। दो व्यक्ति की मौत ग्राम बेलसरा में ही हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने पूरी घटना की जांच तथा चिकित्सा व्यवस्था के लिए एसडीएम पाली टीआर नाग तथा तहसीलदार करकेली लक्ष्मी वर्मा, तहसीलदार नौरोजाबाद अभ्यानंद शर्मा को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए थे। सभी अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव प्रारंभ कर दिया है। कलेक्टर द्वारा यह भी निर्देश दिए गए थे कि जो मरीज गंभीर रूप से पीड़ित हैं, उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला चिकित्सालय उमरिया एंबुलेंस के माध्यम से भेजा जाए। अभी तक चार मरीजों को जिला चिकित्सालय उमरिया मे भर्ती कराया गया है।


कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने डायरिया प्रकोप की समय पर सूचना नहीं देने के कारण संबंधित क्षेत्र के सेक्टर सुपरवाइजर तथा एएनएम के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed