फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria: Secret of murder revealed after one and a half month, police reached accused through shoes

Umaria: डेढ़ महीने बाद खुला हत्या का राज, शव के पास मिले जूतों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

Wed, 21 Feb 2024 05:08 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 21 Feb 2024 05:08 PM IST
सार

जनवरी में हुई वृद्ध की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। शव के पास मिले जूतों से पुलिस आरोपियों तक पहुंची है। दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Umaria: Secret of murder revealed after one and a half month, police reached accused through shoes
उमरिया पुलिस ने हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उमरिया जिले में करीब डेढ़ महीने पहले हुई वृद्ध की हत्या का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस जूतों की वजह से आरोपियों तक पहुंची है। 
विज्ञापन


मामला उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम बिछिया का है। बीते 8 जनवरी को मनुआ अगरिया की हत्या हो गई थी। डेढ़ महीने बाद हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों उदय लाला अगरिया एवं नारायण अगरिया ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस को आरोपियों तक पंहुचने में मृतक के पास मिले जूतों ने बड़ी सफलता दिलाई है। जहां आरोपियों ने हत्या का अपराध कबूल किया जिस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसपी निवेदिता नायडू ने बताया कि इस सनसनी खेज वारदात के सामने आने के बाद से ही पुलिस लगातार अपराध में शामिल आरोपियों की तलाश ने जुटी रही। कड़ी मशक्कत के बाद आरोपियों को पकड़ा जा सका है। नायडू ने बताया कि शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त था, जिसकी पहचान मुश्किल थी। पर मृतक के पास पड़े जूतों से उसकी पहचान हो गई। जांच के बाद दो आरोपियों को गिऱफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि साथ में शराब पीने की वजह से उनमें विवाद हुआ तो उसकी हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed