{"_id":"65f96c4edbc158c8b90491d2","slug":"umaria-ranger-suspended-accused-of-disobeying-officers-instructions-and-neglecting-employees-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: रेंजर निलंबित, अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना और कर्मचारियों की उपेक्षा का लगा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: रेंजर निलंबित, अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना और कर्मचारियों की उपेक्षा का लगा आरोप
Tue, 19 Mar 2024 04:13 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 19 Mar 2024 04:13 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के रेंजर को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित रेंजर पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना और कर्मचारियों की उपेक्षा का आरोप लगा है।
विज्ञापन
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत नेशनल पार्क के पनपथा कोर की रेंजर रुचिका तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। इसकी जानकारी स्पष्ट रूप से निकलकर सामने आई। मिली जानकारी के अनुसार, रेंजर के द्वारा लंबे समय से अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन
जहां साथ ही साथ वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की शिकायतें भी लगातार अब सामने निकलकर आ रही थी। वहीं, जिसके बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। वहीं, बीते दिनों पहले रेंज के कई कर्मचारियों ने रेंजर रुचिका को हटाए जाने की मांग करते हुए हड़ताल पर जाने की चेतावनी प्रबंधन को दी थी।
विज्ञापन
वहीं, सूत्रों के अनुसार इन सभी आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम भी गठित की गई थी। जहां इस जांच में सभी आरोप सही पाए जाने के बाद रेंजर रुचिका तिवारी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
