{"_id":"6682ab9354f0ba0181035434","slug":"umaria-news-roof-of-school-collapsed-in-first-rain-an-accident-was-narrowly-avoided-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: पहली बारिश में ही स्कूल की छत गिरी, हादसा होते-होते बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: पहली बारिश में ही स्कूल की छत गिरी, हादसा होते-होते बचा
Mon, 01 Jul 2024 06:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:44 PM IST
सार
जब हादसा हुआ उस दौरान रात का समय था। जहां पहली ही बारिश ने यह कमाल कर दिया और शासकीय बिल्डिंग के हाल को लोगों के सामने दिखा दिया।
विज्ञापन
शासकीय स्कूल की छत गिरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले में पाली जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुमुर्दु के शासकीय स्कूल की छत अचानक भरभराकर गिर गई। जहां बड़ा हादसा होने से टल गया। जहां छत गिरी, वहां मध्यान्ह भोजन बनाने का कार्य किया जाता था, जिसकी वजह से एक बड़ी दुर्घटना टल गई है।
विज्ञापन
जब यह हादसा हुआ, उस समय रात थी। जहां रविवार रात का यह मामला बताया जाता है। जहां पहले ही बारिश ने यह कमाल कर दिया और शासकीय बिल्डिंग के हाल को लोगों के सामने दिखा दिया। गिरी छत को जिसने भी सुबह देखा, वह हैरान रह गया। वहीं, स्कूल के शिक्षकों ने इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन
हालांकि, यह बिल्डिंग किस वजह से गिरी, क्या कारण था। इसकी जानकारी निकलकर सामने नहीं आ पाई है। लेकिन बिल्डिंग गिरने की वजह से बड़ा हादसा जरूर टल गया है तो लोग भी अपनी अलग-अलग अब प्रतिक्रिया देते हुए साफ तौर पर देखे जा रहे हैं। वहीं, इस संबंध में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राणा प्रताप सिंह ने बताया कि छत जर्जर थी। बीती रात वह गिर गई, वहां मध्यान्ह भोजन बना करता था।
विज्ञापन
