{"_id":"6728a30399a1b3de8707ff92","slug":"umaria-news-rescue-team-caught-the-wild-elephant-that-created-terror-in-bandhavgarh-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: बांधवगढ़ में आतंक मचाने वाले जंगली हाथी को रेस्क्यू टीम ने पकड़ा, निगरानी में रखा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: बांधवगढ़ में आतंक मचाने वाले जंगली हाथी को रेस्क्यू टीम ने पकड़ा, निगरानी में रखा गया
Mon, 04 Nov 2024 04:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 04 Nov 2024 04:04 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के चंदिया वन परिक्षेत्र में आतंक का प्रतीक बने एक जंगली हाथी को रेस्क्यू टीम ने पकड़ा है। यह हाथी बीते दिनों दो लोगों की जान ले चुका था और कई को घायल कर चुका था।
विज्ञापन
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां बांधवगढ़ से लगे चंदिया वन परिक्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुके जंगली हाथी को रेस्क्यू टीम ने पकड़ लिया है। फिलहाल हाथी को पेड़ से बांधकर रखा गया है। उसके व्यवहार की निगरानी भी की जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि बाघों के लिए पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आतंक का पर्याय बन चुके मेल हाथी का रेस्क्यू करने की परमिशन चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन से मिलने के बाद पार्क प्रबंधन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी थी। हमलावर हाथी को पकड़ने वाली टीम में 4 हाथी, 10 गाड़ियों के साथ 100 अधिकारी-कर्मचारी तैनात थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आतंक का पर्याय बन चुके इस जंगली हाथी ने बीते दिनों चंदिया वन परिक्षेत्र अंतर्गत दो लोगों को मौत के घाट उतारा था। साथ ही दो लोगों को घायल किया था। उसके बाद पार्क प्रबंधन ने इन जंगली हाथी के रेस्क्यू करने की परमिशन मांगी थी और परमिशन मिलने के बाद पार्क प्रबंधन इस जंगली हाथी को रेस्क्यू करने में जुट गया था।
विज्ञापन
