{"_id":"65d9c2acd98a3bccd40f2691","slug":"umaria-news-large-consignment-of-ganja-seized-two-accused-along-with-bike-arrested-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: गांजे की बड़ी खेप हुई जब्त, बाइक सहित दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: गांजे की बड़ी खेप हुई जब्त, बाइक सहित दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 24 Feb 2024 03:49 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 24 Feb 2024 03:49 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में गांजे की बड़ी खेप जब्त हुई है। वहीं, पुलिस ने बाइक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उमरिया जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत सिविल चौकी पुलिस को गांजे की बड़ी खेप जब्त करने में शनिवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जहां इस रेड की कार्रवाई में करीब 10 किलो से अधिक का गांजा अवैध परिवहन के दौरान पकड़ा गया है।
विज्ञापन
वहीं, अब इस मामले में सूत्रों की माने तो पुलिस ग्राम मझगवां निवासी एक युवक को एवं शहडोल जिले के जयसिंह नगर निवासी एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता भी मिली है। जहां बताया यह भी जा रहा है कि शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात मुखबिर की सूचना पर ग्राम मझगवां एवं खेरवा खुर्द के बीच डेगरहा पुल के पास रेड कार्रवाई की गई है। इसमें पुलिस को ये बड़ी कामयाबी मिली है। जहां नशे के विरूद्ध छेड़े गए पुलिसिया अभियान में ये कार्रवाई बड़ी सफलता के रूप में देखी जा रही है।
विज्ञापन
