फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria: Mineral Department took action against illegal excavation and transportation of coal, sand and ballast

Umaria News: खनिज कोयला, रेत, गिट्टी का हो रहा अवैध उत्खनन और परिवहन; खनिज विभाग ने की कार्रवाई

Sun, 17 Mar 2024 05:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 17 Mar 2024 05:13 PM IST
सार

Umaria Hindi News: खनिज अमले द्वारा लगातार निरीक्षण और भ्रमण कर अवैध उत्खनन परिवहन और भंडारण पर निगरानी रखी जा रही है। इसी बीच उमरिया और कटनी के कई इलाकों में कई वाहनों पर कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
Umaria: Mineral Department took action against illegal excavation and transportation of coal, sand and ballast
अवैध उत्खनन तथा परिवहन को लेकर लगातार कार्रवाई जारी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में कलेक्टर महोदय और उप संचालक खनिज के निर्देशन पर अवैध उत्खनन और परिवहन की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी सिलसिले में तहसील चंदिया अंतर्गत ग्राम कोयलारी उमरार नदी के होंडा घाट से रेत के अवैध उत्खनन करते हुए ट्रैक्टर जब्त किया गया है। साथ ही कटनी जिले से गिट्टी लेकर आ रहे बिना ट्रांजिट पास के वाहन को भी जब्त किया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, ग्राम खैरभार के पास विभाग के अमले ने वाहन को रोककर जांच की। जांच में अवैध परिवहन पाए जाने के कारण वाहन को जब्त कर वन चौकी में खड़ा करवाया गया है। इसके साथ ही बांधा रथेली के पास रोहनिया ग्राम स्थित नाले से भी एक वाहन को रेत के अवैध उत्खनन करने के कारण जब्त किया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि खनिज अमले द्वारा लगातार निरीक्षण और भ्रमण कर अवैध उत्खनन परिवहन और भंडारण पर निगरानी रखी जा रही है। साथ ही पुलिस और वन विभाग से सामंजस्य स्थापित कर कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच यातायात निरीक्षक के साथ कार्रवाई में कोयले के ओवरलोड परिवहन में ट्रेलर ट्रक पर भी जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed