फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria Accident News: Two killed in tractor and auto collision three serious

Umaria Accident News: ट्रैक्टर और ऑटो की भिड़ंत में दो की मौत, तीन गंभीर, गौतमान तालाब के पास हुआ हादसा

Tue, 22 Aug 2023 02:23 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 22 Aug 2023 02:23 PM IST
सार

Umaria Accident News: उमरिया जिले के गौतमान तालाब के पास ट्रैक्टर और ऑटो की भिंड़त में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए है।

विज्ञापन
Umaria Accident News: Two killed in tractor and auto collision three serious
सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत रक्सा एवं कोलर के बीच गौतमान तलाब के पास ट्रैक्टर और ऑटो की भिंड़त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ही ग्राम रक्सा और बडार के मजदूर और मेशन (मिस्त्री) सीसी रोड में काम कर के वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से गिट्टी लोड कर ट्रैक्टर आ रहा था। ट्रैक्टर की एक लाइट जल रही थी, जिसके चलते ऑटो चालक को भ्रम हुआ कि सामने से कोई बाइक आ रही है। जब ट्रैक्टर करीब आया तो ऑटो उससे टकरा गया, हादसे में बाहर लटक रहे दो लोगों की मौत हो गई, वहीं, तीन लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी मानपुर सूरज अतुलकर ने बताया कि पांच लोगों को चोट आई है। जिसमें से राममनोहर साहू,  की मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं लखन साहू की शहडोल मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पप्पू साहू पिता राम टहल साहू की हालत गम्भीर बनी हुई है। वहीं, ऑक्सीजन एवं अन्य सुविधाओं से लैश एम्बुलेंस न मिलने के कारण जबलपुर मेडिकल कॉलेज नहीं जा पा रहा है। वहीं, आशा बर्मन पति मुन्ना बर्मन और नीता पनिका पति राम लाल पनिका का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में ही किया जा रहा है। मानपुर पुलिस देहाती नालसी लेकर मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed