{"_id":"65d1e5f993aa34ff4203ad37","slug":"umaria-a-tiger-hiding-in-bushes-attacked-a-young-man-causing-serious-injuries-on-his-head-hands-and-back-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: झाड़ियों में छिपकर बैठे टाइगर ने किया युवक पर हमला, सिर-हाथ और पीठ पर गंभीर घाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: झाड़ियों में छिपकर बैठे टाइगर ने किया युवक पर हमला, सिर-हाथ और पीठ पर गंभीर घाव
Sun, 18 Feb 2024 04:41 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 18 Feb 2024 04:41 PM IST
सार
उमरिया में एक बाघ ने युवक पर हमला कर घायल कर दिया। युवक खेत पर जा रहा था, तभी झाड़ियों में छिपकर बैठे बाघ ने हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन
बाघ के हमले में घायल युवक को शहडोल रैफर किया गया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उमरिया स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले का मामला सामने आया है। खेत पर जा रहे एक युवक पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। युवक की चीखें सुनकर बाघ भाग गया और युवक अस्तपाल पहुंचा। उसके सिर-हाथ और पीठ पर गंभीर घाव हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक मामला उमरिया जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की परिक्षेत्र मानपुर अंतर्गत ग्राम खोहरी के सेजहाई के पीएफ 374 से लगे राजस्व क्षेत्र का है। रामकृपाल सिंह पिता मंगलू सिंह (32) निवासी ग्राम खोहरी गांव के ही नजदीक सेजहाई हार के पास स्थित अपने खेत में गया था। जहां पास में ही झाड़ी में छुपे टाइगर ने अचानक उस पर हमला कर दिया। जिसे वन विभाग की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य के मानपुर में भर्ती कराया गया है। जहां हाई ट्रीटमेंट के लिए मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है। उसके सिर सहित हाथ एवं पीठ में गहरे जख्म हुए हैं जिसे वन विभाग की मदद से तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं इस मामले में डॉ राजेन्द्र मांझी ने बताया कि घायल की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है।