फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two real sisters were raped, case registered

Umaria News: दो सगी बहनों के साथ परिचित और उसके दोस्तों ने किया दुष्कर्म, पुलिस कर रही तलाश

Sat, 19 Oct 2024 12:33 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sat, 19 Oct 2024 12:33 PM IST
सार

पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि दो बहनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Two real sisters were raped, case registered
दो बहनों से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले में 13 साल की मासूम बच्ची और उसकी बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। यह मामला पाली थाना क्षेत्र का है। जहां, 13 साल की एक मासूम बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ खेत में काम कर रही थी। इस दौरान उनका एक परिचित व्यक्ति आया उनसे कहा कि चलो हम लोग घूम कर आते हैं, वहीं पार्टी करेंगे।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने कहा- आरोपी के झांसे में आकर मैं और मेरी बहन उसके साथ चले गए। उसने हमें जंगल में को छोड़ा और अपने दो दोस्तों को साथ में ले आया। इसके बाद हम सभी ने पहले वहां खाना खाया। इसके बाद आरोपी ने मेरी बहन को दोनों लड़कों पास वहीं जंगल में छोड़ दिया और मुझे अपने घर ले आया। जहां, उसने मेरे साथ गलत काम किया। अगले दिन सुबह 8:00 बजे मुझे रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। इसके बाद रिश्तेदार की मदद से में अपने घर पहुंची।
विज्ञापन


घर आने के बाद भी मेरी बड़ी बहन का कोई पता नहीं चला। बड़ी बहन एक दिन बाद आई तो उसने कहा कि मेरे साथ भी उसके दो दोस्तों ने दुष्कर्म किया है। इस सब घटनाक्रम की जानकारी थाना पाली पहुंचकर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज किया। पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed